ब्रेकिंग
मामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादल

कुढ़नी में थमा प्रचार का शोर, 5 दिसंबर को होगा मतदान, जेडीयू के लिए अग्निपरीक्षा

MUZZFARPUR : बिहार में कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। इसको लेकर आगामी 5 दिसंबर को उपचुनाव के मतदान होने हैं। इस विधानसभा सीट पर भाजपा, महागठबंधन और वीआईपी के साथ

कुढ़नी में थमा प्रचार का शोर, 5 दिसंबर को होगा मतदान, जेडीयू के लिए अग्निपरीक्षा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZZFARPUR  : बिहार में कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। इसको लेकर आगामी 5 दिसंबर को उपचुनाव के मतदान होने हैं। इस विधानसभा सीट पर भाजपा, महागठबंधन और वीआईपी के साथ ही ओबेसी के पार्टी के प्रत्याशी भी चानवी मैदान में हैं। इसको लेकर आज शाम तक सभी राजनीतिक दलों के द्वारा एड़ी - चोटी का जोड़ लगाया जा चूका है। सभी राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक द्वारा कुढ़नी में चुनावी सभा और रोड शॉ भी किया गया। इसके बाद अब चुनाव प्रचार का शोर कुढ़नी में थम गया है। 


बता दें कि, मुजफ्फरपुर शहर से पहले नेशनल हाईवे 77 पर दोनों तरफ कुढ़नी विधानसभा का इलाका है। इस विधानसभा में मुख्य रूप से किसानी ही आम जन का पेशा है।  ऐसे में इस सीट पर पांच दिसंबर को विधानसभा का उपचुनाव है। इस सीट पर जदयू के तरफ से मनोज कुशवाहा, भाजपा के तरफ से केदार गुप्ता तो वहीं मुकेश सहनी कि पार्टी वीआईपी के तरफ से नीलाभ कुमार समेत कई पार्टीयों के प्रत्याशी  मैदान में हैं।  


यदि बात करें इस सीट पर चुनावी जातियों की इफेक्ट कि तो, यहां  भूमिहार, कोइरी, मल्लाह, यादव वोटरों की संख्या अच्छी खासी है। लेकिन, सबसे अधिक वोट मुसलमान और वैश्य वोटर का है. यह वोट जिसके पक्ष में जाएगा वह यहां प्रभावशाली होगा। इसे पहले सीट पर सहनी जाती से आने वाले राजद नेता अनिल सहनी चुनाव जीते थे। लेकिन, घोटाले में फंसने की वजह से सदस्यता चली गई है। इसी वजह से यहां उपचुनाव हो रहा है। 


गौरतलब हो कि, कुढ़नी में 17 नवंबर तक नामांकन किया गया।  इसके बाद 18 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच हुई और  21 नवंबर तक जिन प्रत्याशी को अपना नामांकन वापस लेना था वो नाम वापस करवाएं।  इसके बाद अब यहां 5 दिसंबर यानी सोमवार को मतदान होगा। वहीं गुरुवार यानी 8 दिसंबर को मतगणना होगी।