ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

जिस मैदान में नीतीश की सभा वहीं मिली बोतल: पासी समाज के लोगों का बोतल के साथ हंगामा, पूछा- दारू कहां से आय़ा, देखिये वीडियो

MUZAFFARPUR: कुढनी विधानसभा उप चुनाव के लिए नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव आज जिस मैदान में आम सभा करने गये, उसी मैदान में शराब की खाली बोतल पड़ी थी. इसके बाद पासी समाज के लोगों ने हं

जिस मैदान में नीतीश की सभा वहीं मिली बोतल: पासी समाज के लोगों का बोतल के साथ हंगामा, पूछा- दारू कहां से आय़ा, देखिये वीडियो
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUZAFFARPUR: कुढनी विधानसभा उप चुनाव के लिए नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव आज जिस मैदान में आम सभा करने गये, उसी मैदान में शराब की खाली बोतल पड़ी थी. इसके बाद पासी समाज के लोगों ने हंगामा कर दिया. शराब की बोतल दिखा कर-प्रशासन के लोगों से पूछा कि ताड़ी के लिए हम पर जुल्म बरसाया जा रहा है. लेकिन दारू कहां से आ रहा है. कहां से आय़ी इस मैदान में दारू की बोतल.


नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव आज कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र के केरमा में उप चुनाव का प्रचार करने गये थे. उनकी सभा के बाहर पासी समाज के लोग जमा हो गये. वे शराब की एक बोतल दिखाते हुए कहने लगे कि इसी फील्ड से शराब की ये बोतल मिली है. वे चीख-चीख कर पूछने लगे कि जब शराब बंद है तो दारू कहां से आय़ा इस मैदान में. पासी समाज के लोगों का कहना था कि सरकार ने उनके पुश्तैनी धंधे को बंद करा दिया है.


नीतीश की सभा में विरोध जता रहे लोगों का कहना था कि पूरे बिहार में पासी समाज के लोगों पर पुलिस का जुल्म बरस रहा है. लेकिन दारू खुलेआम हर जगह मिल रही है. हालांकि शराब की बोतल दिखा रहे पासी समाज के लोगों को सभा के अंदर घुसने नहीं दिया गया. प्रशासन ने उन्हें बाहर से ही खदेड़ दिया. वे नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे.


बता दें कि बिहार में ताड़ी पर रोक के खिलाफ पासी समाज आंदोलित हैं. कुछ दिनों पहले पासी समाज के लोगों ने पटना में प्रदर्शन किया था जिस पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसायी थीं. उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया था. उसके बाद कई जिलों में पासी समाज के लोग आंदोलन कर रहे हैं. उन्हें सरकार में शामिल पार्टी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा यानि हम का समर्थन भी मिला है. हम के नेता औऱ पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने कहा कि ताड़ी एक नेजुरल जूस है औऱ सरकार उसकी बिक्री पर रोक नहीं लगा सकती.