ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

विनाश काले विपरीत बुद्धि: JDU की मांग पर भड़के गिरिराज, बोले- मुसलमानों के वोट के लिए बजरंग दल और बजरंगबली पर रोक की हो रही बात

MUZAFFARPUR: बिहार में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दौरे के बीच एक नया विवाद छिड़ गया है। जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार द्वारा बजरंग दल पर रोक लगाने की मांग करने पर सियासत तेज हो गई ह

विनाश काले विपरीत बुद्धि: JDU की मांग पर भड़के गिरिराज, बोले- मुसलमानों के वोट के लिए बजरंग दल और बजरंगबली पर रोक की हो रही बात
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दौरे के बीच एक नया विवाद छिड़ गया है। जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार द्वारा बजरंग दल पर रोक लगाने की मांग करने पर सियासत तेज हो गई है। बीजेपी ने कहा है कि सिर्फ मुसलमानों का वोट हासिल करने के लिए जेडीयू और आरजेडी के लोग इस तरह की बात कर रहे हैं। वहीं बिहार में जातीय जनगणना पर हाई कोर्ट की रोक पर भी गिरिराज ने बिहार सरकार को घेरा।


मुजफ्फरपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने जेडीयू पर जोरदार हमला बोला। गिरिराज सिंह ने कहा है कि जो लोग बजरंगबली और बजरंग दल पर रोक लगाने की बात कह रहे हैं वे समाज में विभेद पैदा करना चाह रहे हैं। मुसलमानों का वोट लेने के लिए वे इस तरह की बात बोलते रहते हैं लेकिन जबतक सनातन धर्म का बच्चा बच्चा जीवित रहेगा बजरंग दल और बजरंगबली पर रोक नहीं लगने दिया जाएगा, उसका बीजेपी विरोध करेगी। जेडीयू सांसद की इस मांग पर गिरिराज सिंह ने कहा कि विनाश काले विपरीत बुद्धि।


वहीं बिहार में जातीय गणना पर हाई कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने के सवाल पर गिरिराज ने कहा कि बीजेपी जातीय गणना की कभी भी विरोधी नहीं रही है।गिरिराज सिंह ने कहा कि 33 साल के शासनकाल में लालू और नीतीश ने सामाजिक न्याय के लिए क्या- क्या किया यह उन्हें बताना चाहिए। दलित से लेकर पिछड़े समाज तक के कितने परिवार हैं जिनको बिहार सरकार ने नौकरी दी, इसकी गणना करने की जरुरत पहले हैं।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता