ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बड़ी खबर: सदन में गंदी बात बोलने पर सीएम नीतीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज, कोर्ट में इस दिन होगी सुनवाई

MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर हुआ है। मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में बिहार के मुख्य

बड़ी खबर: सदन में गंदी बात बोलने पर सीएम नीतीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज, कोर्ट में इस दिन होगी सुनवाई
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर हुआ है। मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ परिवाद दर्ज कराया गया है। सदन में महिलाओं के खिलाफ दी गई टिप्पणी के खिलाफ अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह ने कोर्ट में परिवाद दायर किया है। मामले पर आगामी 25 नवंबर को कोर्ट सुनवाई करेगा।


दरअसल, बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन में जातीय गणना पर चर्चा के दौरान महिला और पुरुष के संबंधों के लेकर ऐसी बात कह दी कि सदन के भीतर बैठी महिला विधायक शर्मसार हो गईं और अपने पल्लू में मुंह छिपा लिया। मुख्यमंत्री ने जिस तरह से प्रजनन दर बढ़ने और घटने की व्याख्या की उसको लेकर लगातार नाराजगी जताई जा रही है। सड़क से लेकर सदन तक मुख्यमंत्री के बयान की निंदा हो रही है। खुद प्रधानमंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार ने पूरी दुनिया में देश की नाक कटा दी है।


अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मुजफ्फरपुर की कोर्ट में परिवाद दायर हुआ है। मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री के खिलाफ परिवाद दायर कराया है। मुख्यमंत्री पर आरोप है कि उन्होंने एक संवैधानिक पद पर रहते हुए जिस तरीके से अमर्यादित टिप्पणी की उससे महिलाओं और लड़कियों को शर्मसार एवं लज्जा भंग किया है, जो पूरी तरह से गलत है। कोर्ट ने परिवार को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। इस मामले पर आगामी 25 नवंबर को सुनवाई की तिथि निर्धारित की गई है।



रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता