ब्रेकिंग
पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...

नीतीश की समाधान यात्रा के 3 दिन पहले मुजफ्फरपुर में मिला टाइम बम, जांच एजेंसियां पूछताछ में जुटी

MUZAFFARPUR: बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर ज़िले में पुलिस की विशेष टीम को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक मकान से तीन टाइम बम बरामद किया है। इस दौरान तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया

नीतीश की समाधान यात्रा के 3 दिन पहले मुजफ्फरपुर में मिला टाइम बम, जांच एजेंसियां पूछताछ में जुटी
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर ज़िले में पुलिस की विशेष टीम को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक मकान से तीन टाइम बम बरामद किया है। इस दौरान तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शख्स यूपी का रहने वाला बताया जा रहा है। बता दें कि नीतीश कुमार इन दिनों समाधान यात्रा पर हैं सभी जिले में जा रहे हैं वहां की विकास योजनाओं का जायजा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री की समाधान यात्रा मुजफ्फरपुर में 14 फरवरी को है। नीतीश की समाधान यात्रा के ठीक 3 दिन पहले एक साथ तीन टाइम बम मिलना अपने आप में बड़ा सवाल है। आखिर कहीं इस बम का कनेक्शन सीएम की सभा को टारगेट करना तो नहीं था। ऐसे कई सवाल है जिसकी जांच की जा रही है।  


 ज़िले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के तीनकोठिया मोहल्ले में पुलिस को सूचना मिली थी कि स्मैक (नशीला पदार्थ) का कारोबार हो रहा है जिसके सूचना पर पुलिस की विशेष टीम छापेमारी करने पहुंची इस दौरान पुलिस ने मौके से तीन युवकों को हिरासत में लिया और फिर छानबीन के क्रम में पुलिस को जो चीजें मिली वह हैरान कर देने वाली थी। पुलिस की टीम ने मौके से मादक पदार्थ तैयार करने वाला ठोस सामग्री करीब 600 ग्राम, स्मैक 100 पुड़िया, हायर किया हुआ कारतूस का खोखा 5 इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगा हुआ टाइम बम 3 और 4 मोबाइल फोन बरामद किया। 


मुज़फ़्फ़रपुर पुलिस की विशेष टीम की छापेमारी में बरामद किया गया इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगा हुआ तीन टाइम बम जिससे पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में बम निरोधक दस्ता को बुलाया गया और बम को बम निरोधक दस्ता के हवाले किया गया जिसको बम निरोधक दस्ता ने सफलतापूर्वक डिफ्यूज किया । 


बिहार के मुजफ्फरपुर में बरामद किए गए तीन टाइम बम और अन्य चीजों के साथ पुलिस हिरासत में लिए गए तीन युवकों में से एक युवक यूपी का रहने वाला है जो पुलिस को अपने आप को गायक के साथ साथ फेरीवाले का काम करने वाला बताया है। टाइम बम मिलने के बाद पूरे शहर में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर कैसी साजिश रचने वाले थे यह लोग जो इतने घातक बम को रखे हुए थे। 


बिहार के मुजफ्फरपुर में पकड़े गए टाइम बम एवं अन्य सामान के साथ तीन युवकों से एटीएस सहित कई जांच एजेंसियां पूछताछ में जुटी है कि आखिर यूपी का रहने वाला युवक बिहार के मुजफ्फरपुर में आकर इतने खतरनाक बम का इस्तेमाल कहां करता और किसके कहने पर इतने खतरनाक बम को रखा था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब तक कोई ठोस सुराग किसी भी टीम को हासिल नहीं हुआ है लेकिन कयास यह लगाए जा रहे हैं कि इस गैंग के बड़े हाथ हैं जो किसी बड़ी साजिश रच रखी थी । वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चा हो रही है कि आखिर मुजफ्फरपुर के किस इलाका को दहलाने की साजिश चल रही थी पुलिस की टीम गहनता से इसकी छानबीन करें। 


पूरे मामले पर पूछे जाने पर मुजफ्फरपुर एसएसपी राकेश कुमार ने कहा कि जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के तीनकोठिया मोहल्ले से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगा हुआ 3 बम सहित अन्य कई सामान बरामद हुआ है इस मामले में पुलिस ने एक युवक मोहम्मद जावेद अहमद उर्फ सिन्हू को गिरफ्तार किया है वही दो अन्य युवकों से पूछताछ कर रही है। जो भी सक्षम जांच एजेंसी पूछताछ करेगी उनका मुजफ्फरपुर पुलिस भरपूर सहयोग करेगी इन सभी के अपराधिक गिरोह के बारे में जानकारी इकट्ठा किया जा रहा है । कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल चल रही है जल्द ही संभावना है कि पूरे गिरोह का उद्भेदन होगा।