ब्रेकिंग
FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा

मुजफ्फरपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा, ICCC भवन का करेंगे उद्घाटन, जानें पूरा शेड्यूल

MUZAFFARPUR: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा का आज 26 वां दिन है. सीएम नीतीश कुमार आज यानी 14 फरवरी को मुजफ्फरपुर में मौजूद रहेंगे. जहां सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा काफी पुख्ता इ

मुजफ्फरपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा, ICCC भवन का करेंगे उद्घाटन, जानें पूरा शेड्यूल
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा का आज 26 वां दिन है. सीएम नीतीश कुमार आज यानी 14 फरवरी को मुजफ्फरपुर में मौजूद रहेंगे. जहां सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा काफी पुख्ता इंतजाम किया गया है. वे यहां सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक रहेंगे. 


CM नीतीश शहर के बगल में शेरपुर पंचायत, कंपनीबाग स्थित इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर भवन और कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. उसके बाद सभी अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल होंगे. इस बैठक को लेकर 38 विभागों ने रिपोर्ट तैयार की है. 


CM स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत ICCC भवन का उद्घाटन करेंगे. CM के अलावा मंत्रियों और विभागों के शीर्ष अधिकारियों के लिए सर्किट हाउस में विश्राम और भोजन की व्यवस्था की गई है. समाधान यात्रा के दौरान 197 जगहों पर 250 मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है. शेरपुर से लेकर बैरिया तक के रास्ते पर बैरिकेडिंग की गई है.

टैग्स