ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

मुजफ्फरपुर के बाद अब इस जिले में राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा, हिंदुओं की भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप

SEOHAR: संसद सत्र के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हिंदुओं को हिंसक बताकर एक बार फिर मुश्किलों से घिरते जा रहे हैं। मुजफ्फरपुर में केस दर्ज होने के बाद शिवहर में

मुजफ्फरपुर के बाद अब इस जिले में राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा, हिंदुओं की भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SEOHAR: संसद सत्र के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हिंदुओं को हिंसक बताकर एक बार फिर मुश्किलों से घिरते जा रहे हैं। मुजफ्फरपुर में केस दर्ज होने के बाद शिवहर में राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर हुआ है। परिवादी ने राहुल गांधी के ऊपर हिंदुओं की भावना को आहत करने का आरोप लगाया है और कोर्ट से सख्त कार्रवाई की मांग की है।


दरअसल, संसद सत्र के दौरान कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिंदुओं को लेकर बयान दिया था। हिंदुओ को हिंसक बताने पर संसद में खूब हंगामा हुआ। इसके बाद मुजफ्फरपुर कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ परिवाद दायर किया गया था, अब शिवहर में भी राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर हुआ है।


शिवहर के रहने वाले नितेश कुमार गिरी ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को आरोपी बनाते हुए परिवाद दायर किया है। आरोप है कि संसद सत्र के दौरान राहुल गांधी ने हिंदू देवी देवताओं की अपमानजनक ढंग से तस्वीर दिखाते हुए कहा कि हिंदू हिंसक होते हैं।


परिवादी ने कहा है कि इससे उनकी और हिंदू समुदाय के लोगों की भावना आहत हुई है। राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं को लेकर इस तरह की बात कहने से उनका अपमान हुआ है। संवैधानिक पद पर रहकर हिंदु धर्म का अपमान करना एक दंडनीय अपराध है। ऐसे में उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।

रिपोर्ट- समीर कुमार झा