ब्रेकिंग
Bihar News: पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी अब 14 घंटे खुलेगी, छात्रों के आंदोलन के बाद फैसलाBihar News: बिहार में टीचर ट्रांसफर पर बड़ा अपडेट! बाढ़ के चलते बदली तारीख, अब 4 अक्टूबर से खुल रहा पोर्टल; जानें पूरा शेड्यूलजहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारBihar News: पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी अब 14 घंटे खुलेगी, छात्रों के आंदोलन के बाद फैसलाBihar News: बिहार में टीचर ट्रांसफर पर बड़ा अपडेट! बाढ़ के चलते बदली तारीख, अब 4 अक्टूबर से खुल रहा पोर्टल; जानें पूरा शेड्यूलजहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकार

Bihar Politics : 'मियां सब का बड़ी मन बढ़ गया है ....', बोले RJD नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ... हमारे नेता सिर्फ टुकुर -टुकुर देखते रहते हैं

DARBHANGA : बिहार में अगले साल विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में इस चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक पार्टी अभी से ही चुनावी रणनीति बनाने में लगे हुए हैं। ऐसे में अब राजद नेता का एक वि

Bihar Politics : 'मियां सब का बड़ी मन बढ़ गया है ....', बोले RJD नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ... हमारे नेता सिर्फ टुकुर -टुकुर देखते रहते हैं
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DARBHANGA : बिहार में अगले साल विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में इस चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक पार्टी अभी से ही चुनावी रणनीति बनाने में लगे हुए हैं। ऐसे में अब राजद नेता का एक विवादित बयान सामने आया है। जहां उन्होंने कहा है कि आजकल लोग हमें देखकर लोग बोलते हैं कि 'मियां(मुसलमानों) सब का बड़ी मन बढ़ गया है। जबकि हमारे पार्टी के नेता सिर्फ यह सब टुकुर-टुकुर देखते रहते हैं। 


दरअसल, राजद ने मुस्लिम वोट बैंक को एकमुश्त कर अपने पाले में करने के लिए अब्दुल बारी सिद्दीकी को बिहार विधान परिषद के मुख्य सचेतक "विरोधी दल" बनाया गया है। ताकि पिछले कुछ वर्षों के चुनाव में राजद से बिखरा मुस्लिम वोट बैंक एकजुट हो सके। ऐसे में अब उन्होंने दरभंगा में विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि " हमारे लोग चौक चौराहा पर खड़े रहते हैं, तो कुछ लोग कहते हैं कि मियांवा (मुस्लिम) लोगों का मन काफी बढ़ गया है। इसी शब्द का इस्तेमाल करते हैं। जो हमारे दोस्त, पार्टी के आदमी हैं। वो लोग टुकुर-टुकुर सुनते हैं और चले आते हैं।":


इसीलिए जब तक आप इतिहास नहीं पढ़िएगा। जब तक आप अपने अध्यात्म को नहीं जानिएगा। जब तक आप अपने समाज को नहीं जानिएगा। तब तक आप ऐसी शक्तियों से नहीं जीत सकते हैं। तो इस वजह से वोट हमारा है लेकिन राज है उनका। लेकिन हमारा जो वोटर है वह सुनता है और चुपचाप चला आता है। तो जरूरत इस बात का है कि आप दुश्मन से ज्यादा तेज बनो। दुश्मन से आप ज्यादा चरित्रवान बनो। दुश्मन से ज्यादा आप कर्मठ बनो।


इधर, बिहार के आरजेडी विधायक विधायक फतेह बहादुर सिंह ने मंदिर को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मंदिर अंधविश्वास, पाखंड और मूर्खता को बढ़ावा देते हैं, जबकि स्कूल तर्क, विज्ञान और बदलाव की ओर ले जाते हैं। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, 'स्कूल का मतलब जीवन में प्रकाश है और मंदिर का मतलब जीवन में अंधकार। आपके पास 2 रास्ते है।  एक रास्ता मंदिर का है जो पाखंड , अंधविश्वास और मूर्खता की और ले जाता है और एक रास्ता स्कूल का है जो ज्ञान की तरफ ले जाता है .जनता तय करे कि किधर जाना है।