ब्रेकिंग
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिश

ललन सिंह की पार्टी पर टिप्पणी कर बुरे फंसे सम्राट चौधरी, लीगल नोटिस के बाद दर्ज हुआ मानहानि का केस

MUNGER : बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पर मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया। सम्राट चौधरी पर जेडीयू नेता के तरफ से मुंगेर कोर्ट में मानहानि का मामला दर्ज कराया गया है। इनके

ललन सिंह की पार्टी पर टिप्पणी कर बुरे फंसे सम्राट चौधरी, लीगल नोटिस के बाद दर्ज हुआ मानहानि का केस
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUNGER : बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पर मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया। सम्राट चौधरी पर जेडीयू नेता के तरफ से मुंगेर कोर्ट में मानहानि का मामला दर्ज कराया गया है। इनके ऊपर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के खिलाफ सवाल उठाने के एक मामले को लेकर मानहानि का मुकदमा दायर किया गया है। 


दरअसल, जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने महागठबंधन कार्यकर्ताओं के सम्मान में मीट चावल का भोज आयोजित किया था। इसी भोज को लेकर सम्राट चौधरी ने कथित रूप से कहा था कि कार्यकर्ता सम्मान भोज में शराब पार्टी हुई है। जिसके बाद अब इस मामले में मुंगेर जिले के जदयू अध्यक्ष नचिकेता मंडल ने सम्राट चौधरी पर मुंगेर कोर्ट में मानहानि का मामला दर्ज कराया है। इससे पहले जदयू जिलाध्यक्ष ने सम्राट चौधरी को लीगल नोटिस भेजा था। इसके बाद अब उनके उपर मानहानि का परिवाद सीजेएम कोर्ट में दायर किया गया है।


मालूम हो कि, सम्राट चौधरी ने कहा था कि- लोग राजनीतिक लाभ के लिए मीट-चावल खिला रहे हैं और शराब परोस रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष ने यह भी कहा था कि, जेडीयू अब अंतिम दौर में है। साल 2025 तक इसका अंत हो जाएगा। लालू प्रसाद यादव के राजद का तो कुछ भी नहीं बचेगा। जिसके बाद जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पलटवार करते हुए कहा था कि -  सम्राट चौधरी ने छुटभैया नेता की तरह टिप्पणी की है। इसका खामियाजा भाजपा को उठाना पड़ेगा। अब इस मामले में सम्राट के ऊपर मानहानि का मुकदमा दायर किया गया है। 


आपको बताते चलें कि,जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने 14 मई को अपने संसदीय क्षेत्र मुंगेर में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के लिए मटन-चावल के भोज का आयोजन किया था।  जिसके बाद इसको लेकर काफी बबाल हुआ हुआ था।  भाजपा के तरफ से इस मटन में कुत्ता की मीट परोसने तक की बात कह दी गई थी।