ब्रेकिंग
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिश

ललन सिंह की मटन पार्टी में भारी बवाल, खाने के लिए जमकर हुई मारपीट, पुलिस को करना पड़ा बल प्रयोग

MUNGER: बड़ी खबर मुंगेर से आ रही है, जहां जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह की मटन पार्टी में जमकर मारपीट हुई है। मटन और पुलाव खाने के लिए कार्यकर्ता एक दूसरे से भीड़ गए और मुंगेर का पोलो मै

ललन सिंह की मटन पार्टी में भारी बवाल, खाने के लिए जमकर हुई मारपीट, पुलिस को करना पड़ा बल प्रयोग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: बड़ी खबर मुंगेर से आ रही है, जहां जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह की मटन पार्टी में जमकर मारपीट हुई है। मटन और पुलाव खाने के लिए कार्यकर्ता एक दूसरे से भीड़ गए और मुंगेर का पोलो मैदान रणक्षेत्र में बदल गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हो गई। हालात को बिगड़ता देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। महाभोज में खाने को लेकर हुए भगदड़ में सदर डीएसपी राजेश कुमार सिन्हा घायल हो गए हैं।

दरअसल, जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर सांसद ललन सिंह ने महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के सम्मान में मुंगेर के पोलो मैदान में मटन-पुलाव का महाभोज का आयोजन किया है। इस महाभोज में मटन का लुत्फ उठाने के लिए बड़ी संख्या में महागठबंधन के कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। इसी दौरान मटन खाने को लेकर कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए और उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। जिसके बाद महाभोज रणक्षेत्र में तब्दील हो गया।

हालात को बिगड़ता देख महाभोज की सुरक्षा में तैनात पुलिस जवानों ने मारपीट कर रहे कार्यकर्ताओं पर बल प्रयोग कर उन्हें मौके से खदेड़ दिया। इस दौरान पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं की पिटाई भी की। पुलिस की पिटाई से बचने के लिए कार्यकर्ता गिरते पड़ते वहां से भागने लगे। इस भगदड़ में सदर डीएसपी राजेश कुमार सिन्हा घायल हो गए हैं। इस दौरान गुस्साए महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जेडीयू के प्रखंड अध्यक्ष के साथ धक्का मुक्की भी की है।