ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिए

चिराग पासवान को कमान मिलने पर बार डांसरों ने जमकर लगाए ठुमके, मुंगेर लोजपा कार्यालय में नेताओं ने उड़ाई नोटों की गड्डी

MUNGER : केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बेटे और जमुई सांसद चिराग पासवान को पार्टी का कमान सौंपे जाने के बाद कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. लेकिन इस उत्स

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

MUNGER : केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बेटे और जमुई सांसद चिराग पासवान को पार्टी का कमान सौंपे जाने के बाद कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. लेकिन इस उत्साह में पार्टी के नेता अपनी मर्यादा भी भूल जा रहे हैं. लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है. लेकिन केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की ओर से अपनी राजनीतिक विरासत बेटे को सौंपने के बाद उनके कार्यकर्ता पार्टी के वसूलों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं. दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो मुंगेर जिले का है. जहां बुधवार को मुंगेर जिले के तारापुर में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. जिसमें बार डांसर पार्टी कार्यालय में ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं. वहीं, पार्टी के नेता डांसरों के ऊपर नोटों की बरसात करते हुए दिखाई दे रहे हैं. 


सोशल मीडिया पर यह वीडियो जंगल में लगी आग की तरह तेजी से फ़ैल रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मिथलेश सिंह के आवास का है. मिली जानकारी के मुताबिक मुंगेर जिले के तारापुर स्थित राम आशीष भवन से लोजपा कार्यालय का संचालन किया जाता है. जो कि प्रदेश उपाध्यक्ष मिथलेश सिंह का अपना आवास बताया जा रहा है. 


वायरल वीडियो में दो बार डांसर स्टेज पर ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं. वहीं, स्टेज के सामने बैठकर नाच का आनंद उठा रहे लोजपा नेता नोटों की बारिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं. बता दें कि मंगलवार को एलजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की दिल्ली बैठक में दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हाजीपुर सांसद पशुपति कुमार पारस ने चिराग पासवान को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसे पूर्ण समर्थन से पारित कर दिया गया. मंगलावर को ही रामविलास पासवान के आवास 12 जनपथ में बैठक हुई. जहां एकमत से चिराग को एलजेपी के अध्यक्ष बनाये जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगी.