ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

‘हर दिन वंदे भारत को हरी झंडी दिखा रहे.. रोज हो रहे हादसे’ ललन सिंह ने PM मोदी से मांगा जवाब

MUNGER: बक्सर में हुए रेल हादसे को लेकर सियासत तेज हो गई है। जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने रेल हादसे को लेकर पीएम मोदी से जवाब मांगा है। ललन सिंह ने कहा है कि बक्सर में हुए रेल ह

‘हर दिन वंदे भारत को हरी झंडी दिखा रहे.. रोज हो रहे हादसे’ ललन सिंह ने PM मोदी से मांगा जवाब
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: बक्सर में हुए रेल हादसे को लेकर सियासत तेज हो गई है। जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने रेल हादसे को लेकर पीएम मोदी से जवाब मांगा है। ललन सिंह ने कहा है कि बक्सर में हुए रेल हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी को जवाब देना चाहिए। 


दरसअल, ललन सिंह गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र मुंगेर पहुंचे थे, जहां मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला। ललन सिंह ने कहा कि बक्सर रेल हादसे पर तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जवाब देना चाहिए। हर दिन वे वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा रहे हैं और रोज रेल हादसे हो रहे हैं। ओडिशा में इतना बड़ा रेल हादसा हो गया, उसमें कुछ नहीं हुआ। ये लोग सिर्फ अपनी प्रशंसा में लगे हुए हैं। सभी चीजों का निजीकरण कर रहे हैं तो यह सब तो होगा ही।


बता दें कि बुधवार की देर रात दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के पास आनंद विहार से कामाख्या जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। हादसे में ट्रेन के 23 कोच पटरी से उतर गए थे। रेलवे के मुताबिक इस ट्रेन दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि 30 लोग घायल हो गए हैं। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। रेल मंत्रालय ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। बिहार सरकार ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपया मुआवजा देने का एलान किया है।