ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

ललन सिंह के किले में आज दस्तक देंगे RCP सिंह, क्या JDU कार्यकर्ताओं का मिलेगा साथ

PATNA : पूर्व केंद्रीय मंत्री और जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह आज ललन सिंह के किले में दस्तक देने जा रहे हैं। जेडीयू के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह

ललन सिंह के किले में आज दस्तक देंगे RCP सिंह, क्या JDU कार्यकर्ताओं का मिलेगा साथ
Editor
3 मिनट

PATNA : पूर्व केंद्रीय मंत्री और जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह आज ललन सिंह के किले में दस्तक देने जा रहे हैं। जेडीयू के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के संसदीय क्षेत्र मुंगेर में आज आरसीपी सिंह की एंट्री होने जा रही है। केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने और राज्यसभा कार्यकाल खत्म होने के बाद आरसीपी सिंह आज पहली दफे मुंगेर संसदीय क्षेत्र के दौरे पर होंगे। आरसीपी सिंह मुंगेर संसदीय क्षेत्र स्थित मोकामा विधानसभा के घोसवरी जाएंगे। आरसीपी सिंह फिलहाल अपने नालंदा स्थित मुस्तफापुर गांव में ही रहे हैं। पटना में उनका सरकारी आवास छीन जाने के बाद राजधानी में उनके पास कोई ठिकाना नहीं है, लिहाजा वह मुस्तफापुर से ही अलग-अलग जगहों का दौरा कर रहे हैं। 


जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के पीछे 36 का आंकड़ा है। आरसीपी सिंह आज जब ललन सिंह के संसदीय क्षेत्र में दौरे पर होंगे तो सबकी नजरें इस बात पर भी टिकी होंगी कि आरसीपी बाबू के साथ जेडीयू का कौन सा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहता है? हालांकि आरसीपी सिंह का आज का कार्यक्रम श्रद्धांजलि देने से जुड़ा हुआ है। जेडीयू के पुराने नेता अरुण सहनी की मां का पिछले दिनों निधन हो गया था। आरसीपी सिंह आज अरुण सहनी के घर जाएंगे और अपनी तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, हालांकि सूत्रों के मुताबिक 31 जुलाई को उनकी मां का श्राद्धकर्म है लेकिन आरसीपी सिंह आज ही घोसवरी ही पहुंच रहे हैं।


आरसीपी सिंह का कार्यक्रम घोसवरी से वापस नालंदा लौट जाने का है। पिछले दिनों आरसीपी सिंह जहानाबाद के दौरे पर गए थे, यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जबरदस्त स्वागत किया था। आरसीपी सिंह के समर्थक उन्हें भविष्य का मुख्यमंत्री बताते हुए नारेबाजी करते भी नजर आए थे। इसके पहले वे जमुई भी गए थे। पूर्व मंत्री स्वर्गीय नरेंद्र सिंह के निधन पर उन्होंने उनके पैतृक गांव पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की थी। लेकिन अब वो मुंगेर संसदीय क्षेत्र के दौरे पर हैं लिहाजा ललन सिंह के किले में आरसीपी सिंह की दस्तक को बेहद खास माना जा रहा है।

टैग्स