ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

ललन सिंह समेत कई JDU नेताओं ने दिल्ली में किया प्रचार, बुराड़ी विधानसभा के NDA उम्मीदवार को जिताने की अपील

DELHI: मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह आज बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार, बिहार विधान परिषद के सदस्य संजय प्रसाद और जदयू नेता पूर्व विधायक राहुल शर्मा और राजग का

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

DELHI:  मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह आज बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार, बिहार विधान परिषद के सदस्य संजय प्रसाद और जदयू नेता पूर्व विधायक राहुल शर्मा और राजग कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र में राजग उम्मीदवार जेडीयू के शैलेन्द्र कुमार के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया और मतदाताओं से अपील कि विकासशील बिहार के विकास के पैमाने को ध्यान में रख नीतीश कुमार और पीएम मोदी की नीतियों के समर्थन में बुराड़ी और दिल्ली के उत्थान के लिए शैलेन्द्र कुमार को वोट करें और हमें एक मौका दें. ताकि हम बुराड़ी का कायाकल्प कर सकें. 

मतदान में अब मात्र 2 दिन शेष है और 8 फरवरी को दिल्ली का भविष्य इवीएम में कैद हो जाएगा. बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र में पूर्वांचली मतदाताओं की संख्या लगभग 40 प्रतिशत है जो कि बुराड़ी विधानसभा का भविष्य निर्धारण में अहम भूमिका अदा करते हैं साथ ही इस विधानसभा क्षेत्र के कुल मतदाताओं में महिलाओं की संख्या भी 40 प्रतिशत है जिनमें अधिकांशतः शिक्षित हैं. 

बिहार में महिला वर्ग जदयू का कोर वोटर माना जाता है और इन्हें अपने पक्ष में करने के लिए जदयू यहां भी कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहती. बिहार में नीतीश कुमार द्वारा महिला समृद्धि और उत्थान के लिए निरंतर चलाए जा रहे कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए ललन सिंह ने केजरीवाल सरकार से सवाल किया कि क्या बसों में टिकट मुफ्त कर देने भर से महिलाओं का विकास होगा.

इसके अलावा बिजली पानी को लेकर भी ललन सिंह ने केजरीवाल सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि बिहार से सीखिए जहां नीतीश कुमार ने जल संकट को ध्यान में रखते हुए जल जीवन हरियाली योजना से जनता को जागरूक कर भविष्य सुरक्षित करने की दिशा में एक पहल की है और यहां दिल्ली में जबकि ग्राउंड वाटर लेबल जीरो है केजरीवाल ने सुध तक नहीं ली. नतीजा यह है कि दिल्ली के नागरिकों को पीने योग्य पानी तक उपलब्ध नहीं हो रहा है लोग गंदा पानी इस्तेमाल करने के लिए मजबूर हैं जो कि अमानवीय है. 

टैग्स