ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

मुंबई में राबड़ी देवी का नाम लिया तो मच गया भारी सियासी बवाल: BJP नेता को पुलिस ने हिरासत में लिया, जानिये क्या है पूरा मामला

MUMBAI: बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी के नाम ने मुंबई और महाराष्ट्र में भारी सियासी बवाल मचा दिया है. बीजेपी के एक नेता को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. बीजेपी और महाविका

मुंबई में राबड़ी देवी का नाम लिया तो मच गया भारी सियासी बवाल: BJP नेता को पुलिस ने हिरासत में लिया, जानिये क्या है पूरा मामला
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUMBAI: बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी के नाम ने मुंबई और महाराष्ट्र में भारी सियासी बवाल मचा दिया है. बीजेपी के एक नेता को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. बीजेपी और महाविकास अघाडी के बीच तीखे आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी शुरू हो गया है। 


क्या है मामला

दरअसल महाराष्ट्र में ये लगातार चर्चा हो रही है कि मौजूदा सीएम उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. ऐसे में बीजेपी के एक नेता ने रश्मि ठाकरे की तुलना राबडी देवी से कर दी. बीजेपी सोशल मीडिया सेल के जितेन गजारिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर रश्मि ठाकरे की तस्वीर के साथ लिखा-मराठी राबड़ी देवी. जितेन गजारिया को ये कॉमेंट करना भारी पड़ा गया.मुंबई पुलिस के साइबर सेल ने उन्हें हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.


दरअसल महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे काफी दिनों से एक्टिव नहीं हैं. वे मुख्यमंत्री कार्यालय नहीं जा रहे हैं. विधानसभा का शीतकालीन सत्र हुआ तो उद्धव ठाकरे उसमें भी शामिल नहीं हुए. शिवसेना की ओर से जो जानकारी दी गयी है उसमें कहा गया है कि हाल ही में गर्दन और पीठ में दर्द से जुड़ी सर्जरी की वजह से सीएम उद्धव ठाकरे एक्टिव नहीं हैं. उद्धव ठाकरे के एक्टिव नहीं रहने से सियासी गलियारे में लगातार अटकलें लगायी जा रही हैं कि उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. इसी बीच 4 जनवरी को जितेन गजारिया ने रश्मि ठाकरे की एक तस्वीर ट्वीटर पर शेयर करते हुए कैप्शन में "मराठी राबड़ी देवी" लिख दिया. 


अब मुंबई पुलिस कह रही है कि जितेन गजारिया का ट्वीट जांच के दायरे में है. हालांकि बीजेपी नेता जितेन इसे तानाशाही करार दे रहे हैं. जितेन के वकील और बीजेपी के सचिव विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि साइबर पुलिस ने न कोई कारण बताया और ना ही ये बताया कि किसने कम्प्लेन की है. बगैर कोई कारण बताये जितेन को थाने में हाजिर होने का नोटिस जारी कर दिया. पुलिस की नोटिस मिलने पर जितेन खुद वहां पहुंच गये. अब थाने में उन्हें घंटों बिठा कर रखा गया है. जबकि पुलिस ने कोई एफआईआर तक दर्ज नहीं की है. 


मुंबई में राबड़ी देवी का नाम लिया तो मच गया भारी सियासी बवाल: BJP नेता को पुलिस ने हिरासत में लिया, जानिये क्या है पूरा मामला


मुंबई में राबड़ी देवी का नाम लिया तो मच गया भारी सियासी बवाल: BJP नेता को पुलिस ने हिरासत में लिया, जानिये क्या है पूरा मामला

टैग्स