ब्रेकिंग
सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी✦Bihar Politics : "Ignorance is best remedy" नीरज कुमार का अनंत सिंह पर पलटवार, बोले- नीतीश कुमार से खुद को मनवाने की बात करना सबसे बड़ा अपराध✦Bihar Politics : नीरज के नामांकन से ठीक पहले ललन बाबू से मिलने पहुंचे नीतीश, 20 मिनट बंद कमरे में हुई बात-चीत ; अनंत-नीरज विवाद पर निकलेगा रास्ता?✦Bihar News: मोकामा का नया रेल पुल तैयार, ट्रायल के बाद खुला रास्ता; इन रूटों पर यात्रियों को मिलेगा फायदा✦सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी✦Bihar Politics : "Ignorance is best remedy" नीरज कुमार का अनंत सिंह पर पलटवार, बोले- नीतीश कुमार से खुद को मनवाने की बात करना सबसे बड़ा अपराध✦Bihar Politics : नीरज के नामांकन से ठीक पहले ललन बाबू से मिलने पहुंचे नीतीश, 20 मिनट बंद कमरे में हुई बात-चीत ; अनंत-नीरज विवाद पर निकलेगा रास्ता?✦Bihar News: मोकामा का नया रेल पुल तैयार, ट्रायल के बाद खुला रास्ता; इन रूटों पर यात्रियों को मिलेगा फायदा

मुंबई जाने से पहले बोले तेजस्वी, डरी हुई है BJP..नहीं चाहती कि बिहार में जातीय गणना हो, रातभर में बदल दिया एफिडेविट

PATNA: विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की दो दिवसीय बैठक मुंबई में होने जा रही है। 31 अगस्त से 01 सितंबर तक यह बैठक मुंबई में होगी। इस मीटिंग में इंडिया गठबंधन का लोगो जारी करने के स

मुंबई जाने से पहले बोले तेजस्वी, डरी हुई है BJP..नहीं चाहती कि बिहार में जातीय गणना हो, रातभर में बदल दिया एफिडेविट
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की दो दिवसीय बैठक मुंबई में होने जा रही है। 31 अगस्त से 01 सितंबर तक यह बैठक मुंबई में होगी। इस मीटिंग में इंडिया गठबंधन का लोगो जारी करने के साथ ही समन्वय समिति के गठन, संयोजकों की नियुक्ति, संभावित सीट-बंटवारे के फार्मूले पर भी चर्चा हो सकती है। मुंबई में होने वाली विपक्षी गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पटना से रवाना हुए। इस दौरान पटना एयरपोर्ट पर तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत की। 


तेजस्वी यादव ने कहा कि यही अगस्त का महीना है और इसी महीने में बिहार ने देश देश को दिशा दिखाने का काम किया था। हमलोगों ने ऐलान किया था कि बिहार में सरकार बनाने के बाद देशभर में सभी लोगों को गोलबंद करेंगे। ठीक अगस्त महीने में एक साल के भीतर दो बैठक भी हो गयी। अब तीसरी बैठक मुंबई में होने जा रही है। मुंबई में आयोजित विपक्षी गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए हमलोग जा रहे है। जनता पूरी तरीके से हमलोगों के गठबंधन के साथ खड़ी है।


वही तेजस्वी यादव को मानहानि केस में अहमदाबाद कोर्ट ने समन जारी किया है। तेजस्वी यादव को 22 सितंबर को अहमदाबाद कोर्ट में पेश होने को कहा गया है। अहमदाबाद मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने यह समन भेजा है। बता दें कि तेजस्वी ने गुजरातियों को ठग कहा था। उनके इस बयान के बाद कोर्ट ने यह निष्कर्ष निकाला कि तेजस्वी यादव की तरफ से प्रथमदृष्टया अपराध हुआ है और यही वजह है कि अब 22 सितंबर को उन्हें अहमदाबाद कोर्ट में उपस्थित होने को कहा गया है। अहमदाबाद कोर्ट द्वारा भेजे गये समन पर तेजस्वी ने कहा कि यह सब लगातार होता ही रहता है। कौन सी बड़ी बात है जो होगा उसका जवाब वो कोर्ट को देंगे।


वही बिहार में जाति आधारित गणना के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जो हलफनामा गृह मंत्रालय ने दाखिल किया था उसे केंद्र सरकार ने वापस ले लिया है। केंद्र सरकार की ओर से कहा गया है कि पैरा पांच अनजाने में शामिल हो गया था। केंद्र सरकार द्वारा हलफनामा वापस लिये जाने के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि जहां तक एफिडेविट का मामला है बीजेपी के लोगों का असली चेहरा उजागर हो गया है। रातभर में एफिडेविट भी बदल दिया जाता है। इससे साफ नजर आता है कि बीजेपी डरी हुई है। बीजेपी कभी नहीं चाहती कि बिहार में जातीय गणना हो। 


कास्ट बेस सर्वे हुआ तो यह पता चल जाएगा कि कौन कितना गरीब है। उसी के हिसाब से उनको लाभ पहुंचाने के लिए सरकार योजना बनाएगी। गरीब लोगों को डायरेक्ट बेनिफिट होगा। तेजस्वी ने कहा कि आखिर बीजेपी को किस बात का डर है जो रातभर के अंदर एफिडेविट ही बदल दिया गया। लेकिन सवाल यह उठता है कि एफिडेविट बदलने की जरूरत ही क्यों पड़ी। 


तेजस्वी ने कहा कि हमलोग तो शुरू दिन से ही कह रहे थे कि जनगणना का अधिकार भारत सरकार को है। इसलिए हमलोग कास्ट बेस सर्वे करा रहे हैं। अगर इतना ही है तो भारत सरकार संविधान में क्यों नहीं संशोधन कर देती है। यह अधिकार सभी राज्य सरकार को दे दें कि वो भी सर्वे करा सके। नहीं तो खुद कराए। वही इस दौरान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। कहा कि मुंबई में नरेंद्र मोदी के नट्टी पर चढ़ने जा रहे हैं. नरेंद्र मोदी के नट्टी को पकड़े हुए है हटाना है। देखाहिस्की बैठक करने से कुछ नहीं होने वाला, इस बार नहीं होगी वापसी।