ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलब

मुलायम के बाद आज शरद यादव से मिलने पहुंचे लालू, अरसे बाद दोनों नेताओं के बीच मुलाकात

DELHI : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव धीरे-धीरे अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ा रहे हैं. लालू यादव झारखंड हाई कोर्ट से बेल मिलने के बाद लगातार दिल्ली में है. उनकी सेहत में पहले से स

मुलायम के बाद आज शरद यादव से मिलने पहुंचे लालू, अरसे बाद दोनों नेताओं के बीच मुलाकात
First Bihar
2 मिनट

DELHI : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव धीरे-धीरे अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ा रहे हैं. लालू यादव झारखंड हाई कोर्ट से बेल मिलने के बाद लगातार दिल्ली में है. उनकी सेहत में पहले से सुधार हुआ है. लालू यादव ने सोमवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की थी. इन दोनों की मुलाकात के बीच अखिलेश यादव भी मौजूद थे. आज आरजेडी सुप्रीमो शरद यादव से मिलने उनके आवास पहुंचे हैं. 


सात तुगलक रोड स्थित शरद यादव के आवास पर दोनों नेताओं की मुलाकात हो रही है. लालू यादव के साथ आरजेडी के नेता प्रेमचंद गुप्ता और उनकी बेटी राज्यसभा सांसद मीसा भारती भी मौजूद थे. 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात है. इस लोकसभा चुनाव में लालू यादव ने अपनी पार्टी के सिंबल पर शरद को मधेपुरा से उम्मीदवार बनाया था. चुनाव के ठीक पहले लालू जब रिम्स में एडमिट थे, तब भी उनसे मिलने गए थे.



दोनों नेताओं के बीच अरसे बाद मुलाकात हो रही है. शरद यादव ने जनता दल यूनाइटेड से अलग होने के बाद अपनी पार्टी बनाई थी. इस पार्टी का विलय लालू की राष्ट्रीय जनता दल में होना था. लेकिन लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद विलय का मामला ठंडे बस्ते में चला गया. शरद यादव की तबीयत भी पिछले दिनों खराब रही है. उनकी तबीयत खराब थी उस वक्त नीतीश कुमार भी उनके संपर्क में थे. अब ऐसे में लालू यादव से आज उनकी मुलाकात को बेहद खास माना जा रहा है.

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Amit

FirstBihar संवाददाता