ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

मुख्यमंत्री की रेस से बाहर हुए बाबा बालकनाथ? सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कह दी बड़ी बात; जानिए क्या है पूरा मामला

DESK : राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे भले ही 3 दिसंबर को घोषित हो गए हैं। लेकिन, पांच दिन बीत जाने के बाद भी बीजेपी ने अब तक मुख्यमंत्री के नाम का एलान नहीं किया है। इस बीच राजस्

मुख्यमंत्री की रेस से बाहर हुए बाबा बालकनाथ? सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कह दी बड़ी बात; जानिए क्या है पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे भले ही 3 दिसंबर को घोषित हो गए हैं। लेकिन, पांच दिन बीत जाने के बाद भी बीजेपी ने अब तक मुख्यमंत्री के नाम का एलान नहीं किया है। इस बीच राजस्थान में सीएम पद के दावेदारों में कई नेताओं के नामों की चर्चा है। जिनमें एक नाम बाबा बालकनाथ का भी लिया जा रहा है। ऐसे में अब सीएम पद के नाम को लेकर चल रही चर्चाओं को बाबा बालकनाथ ने खारिज कर दिया है।


दरअसल, बाबा बालकनाथ ने लिखा- पार्टी और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनता-जनार्धन ने पहली बार सांसद व विधायक बना कर राष्ट्रसेवा का अवसर दिया। चुनाव परिणाम आने के बाद से मीडिया और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को नजरअंदाज करें। मुझे अभी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में अनुभव प्राप्त करना है। हालांकि, सीएम पद के नाम पर अंतिम फैसला बीजेपी हाईकमान करेगा।


मालूम हो कि, नवनिर्वाचित विधायक बाबा बालकनाथ ने अपनी लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। राजस्थान के साथ ही तीन राज्यों में सीएम के नाम की चर्चा चल रही है। इनमें बाबा बालकनाथ का नाम भी शामिल है। बाबा बालकनाथ के संसद की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद अब चर्चा का बाजार एक बार फिर गरम हो गया था। महंत बालकनाथ के इस्तीफे के बाद एक बात तो तय हो गई है कि वो अब राजस्थान विधानसभा में मौजूद रहेंगे।


आपको बताते चलें कि, बाबा बालकनाथ साल 2019 में अलवर लोकसभा से सांसद बने थे। हाल ही में संपन्न हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव में बाबा बालकनाथ ने तिजारा विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है। बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीतने के बाद सीएम पद की रेस में उनका नाम भी लिया जा रहा है। हालांकि, अभी तक पार्टी ने किसी भी नाम पर अपनी सहमति दी है। उम्मीद है कि पार्टी जल्द ही किसी नाम पर फैसला ले सकती है।