ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक, लोगों ने सीएम के काफिले को रोका

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को पटना सिटी के गुरु के बाग स्थित प

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक, लोगों ने सीएम के काफिले को रोका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को पटना सिटी के गुरु के बाग स्थित प्रकाशपुंज से लौट रहे थे, इसी दौरान सीएम के काफिले को लोगों ने रोक दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। सीएम का कारकेट रूकने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के हाथ पांव फुलने लगे। बाद में मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने हालात को संभाला।


दरअसल, बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना सिटी के दौरे पर थे। इस दौरान सीएम गुरु के बाग स्थित प्रकाश पुंज का निरीक्षण करने के बाद वापस पटना लौट रहे थे, तभी जमीन अधिग्रहण के बाद मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत लेकर स्थानीय लोगों ने उनके काफिले को रोक दिया और मुआवजे से संबंधित अपना ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा।


लोगों का कहना था कि चार साल पहले प्रकाश पुंज के लिए उनकी जमीन का अधिग्रहण किया गया लेकिन आजतक मुआवजे की राशि नहीं दी गई। लोगों का कहना था कि सीएम के समक्ष अपनी समस्या को रखने के लिए उन्होंने काफिले को रोका। बाद में सीएम ने काफिले में मौजूद अधिकारियों को कहा कि वे इस मामले को देखें। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें