ब्रेकिंग
BJP युवा मोर्चा में बिहार के 4 नेताओं को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राहुल झा बने राष्ट्रीय मंत्री✦DARBHANGA:बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, बच्चों की गुल्लक तक ले गए चोर, दुर्गा पूजा मेला घूमने गया था परिवार✦दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रहे पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, रॉन्ग साइट से आई बेलगाम थार ने तीनों को रौंदा✦दो जगह नौकरी के आरोप में पहले हुआ था सस्पेंड, अब दो झोला कागजात के साथ क्लर्क हुआ गिरफ्तार✦MLC चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी✦BJP युवा मोर्चा में बिहार के 4 नेताओं को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राहुल झा बने राष्ट्रीय मंत्री✦DARBHANGA:बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, बच्चों की गुल्लक तक ले गए चोर, दुर्गा पूजा मेला घूमने गया था परिवार✦दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रहे पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, रॉन्ग साइट से आई बेलगाम थार ने तीनों को रौंदा✦दो जगह नौकरी के आरोप में पहले हुआ था सस्पेंड, अब दो झोला कागजात के साथ क्लर्क हुआ गिरफ्तार✦MLC चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी

सीएम नीतीश और दोनों डिप्टी सीएम दिल्ली रवाना, ‘भारत रत्न’ सम्मान समारोह में होंगे शामिल

PATNA: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल यानी 30 मार्च को देश के लिए विभिन्न क्षेत्रों में अपना अहम योगदान देने वाले पांच विभूतियों को भारत रत्न सम्मान से सम्मानित करेंगी। राष्ट्रपति भव

सीएम नीतीश और दोनों डिप्टी सीएम दिल्ली रवाना, ‘भारत रत्न’ सम्मान समारोह में होंगे शामिल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल यानी 30 मार्च को देश के लिए विभिन्न क्षेत्रों में अपना अहम योगदान देने वाले पांच विभूतियों को भारत रत्न सम्मान से सम्मानित करेंगी। राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दोनो डिप्टी सीएम समेत अन्य नेता दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।


दरअसल, केंद्र सरकार ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कर्पूरी ठाकुर, पूर्व पीएम और किसान नेता चौधरी चरण सिंह और देश में कृषि क्रांति के प्रणेता एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित करने का फैसला लिया था।


30 मार्च को राष्ट्रपति भवन में सुबह 11 बजे से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रपति देश के इन विभूतियों को और उनके परिजनों को भारत रत्न से जुड़े मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे। इस समारोह में शामिल होने के लिए देशभर से प्रमुख नेताओं को आमंत्रित किया गया है। 


इस समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान समेत विभिन्न दलों के देशभर से आए सैकड़ों नेता शामिल होंगे। समारोह में शामिल होने के लिए शुक्रवार की देर शाम मुख्यमंत्री समेत सभी नेता दिल्ली के लिए रवाना हो गए।