ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पर 23 छात्रों के खिलाफ केस दर्ज, बेड़ो सीओ ने गोंदा थाने में दर्ज कराया केस

RANCHI: मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम मामले में छात्र नेता देवेन्द्रनाथ महतो,मनोज यादव,बेबी महतो सहित 23 छात्रों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। वही अन्य अज्ञात छा

मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पर 23 छात्रों के खिलाफ केस दर्ज, बेड़ो सीओ ने गोंदा थाने में दर्ज कराया केस
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम मामले में छात्र नेता देवेन्द्रनाथ महतो,मनोज यादव,बेबी महतो सहित 23 छात्रों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। वही अन्य अज्ञात छात्रों पर भी गोंदा थाना में केस दर्ज किया गया है। बेड़ो अंचलाधिकारी सह प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सुमन्त तिर्की ने यह मामला दर्ज कराया है। 60:40 नियोजन नीति का विरोध और 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति को लेकर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया था।


नियोजन नीति को लेकर छात्रों ने सीएम आवास घेराव कार्यक्रम के दौरान मोरहाबादी मैदान के पास उग्र आंदोलन किया था। जिसके बाद जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री आवास से 200 मीटर की दूरी तक धारा 144 लगाई थी। इस दौरान मोरहाबादी से लेकर राजभवन और मुख्यमंत्री आवास तक करीब 20 जगहों पर बैरिकेडिंग कर जगह-जगह पुलिस के जवानों की तैनाती की थी। किसी तरह का उपद्रव ना हो इसके लिए भारी संख्या में पुलिस कर्मियों को लगाया गया था। अब 23 छात्रों के खिलाफ बेड़ो दंडाधिकारी सुमंत तिर्की ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है। वही अन्य अज्ञात छात्रों पर भी गोंदा थाने में केस दर्ज किया गया है।  


टैग्स