ब्रेकिंग
बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं पर VIP चीफ ने जताई चिंता, मुकेश सहनी बोले- रेप की घटनाओं ने बिहार को शर्मसार कर दिया

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने हाल ही में बिहार में बढ़ती रेप की घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि बिहार में हो रही रेप

दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं पर VIP चीफ ने जताई चिंता, मुकेश सहनी बोले- रेप की घटनाओं ने बिहार को शर्मसार कर दिया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने हाल ही में बिहार में बढ़ती रेप की घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि बिहार में हो रही रेप की घटनाओं ने राज्य को शर्मसार कर दिया। 


मुकेश सहनी ने कहा कि आरा के कृष्णागढ़ में 12 साल की बच्ची से रेप और पिछले दिनों मुज़फ्फरपुर में नाबालिग लड़की के साथ रेप और हत्या ने हमारी बेटियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज में विकृति का प्रकटीकरण है। ऐसी घटनाओं को रोकना बहुत जरूरी है।


सहनी ने सरकार और प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि ऐसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई करें और प्रदेश की बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं में दोषियों को कठोर सजा दी जाए, जिससे कि अपराधियों के मन में खौफ पैदा हो सके। रेप, गैंगरेप की घटनाएं बिहार को शर्मसार कर रही हैं।

टैग्स