Bihar News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने एक दिवसीय दौरे पर बोधगया पहुंचे, जहां बोधगया मठ में उनका स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ निरंजना नदी में पूर्वजों का तर्पण किया और मठ में पूजा-अर्चना की।
उन्होंने कहा कि विपक्ष को चाहिए कि वह अपनी भूमिका अदा करे। विरोध में लोग क्यों हैं उसका अध्ययन करे। बजाए इसके राहुल गांधी और उनके साथ के लोग केवल अराजकता फैलाएंगे, यह उचित नहीं है। एक तरफ तो वह चुनाव आयोग का विरोध करते हैं और दूसरी तरफ केरल में उनकी सरकार बनती है, तो इस्तीफा दिला दें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता सबकुछ जानती है। बिहार, बंगाल, यूपी से कांग्रेस दसकों पहले साफ हो गई। ऐसे में कांग्रेस को आत्म मूल्यांकन करने की जरुरत है। मुख्यमंत्री मोहम यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की आर्थिक प्रगति और धार्मिक पर्यटन के विकास की भी सराहना की।
रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी





