ब्रेकिंग
बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...

शिक्षक अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज पर बोले मुकेश सहनी, इतने साल से सरकार चला रहे हैं नीतीश लेकिन शिक्षकों के दिल में जगह नहीं बना पाएं

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो व बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी रविवार को उत्तरप्रदेश के अयोध्या में पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। अयोध्या जाने के

शिक्षक अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज पर बोले मुकेश सहनी, इतने साल से सरकार चला रहे हैं नीतीश लेकिन शिक्षकों के दिल में जगह नहीं बना पाएं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो व बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी रविवार को उत्तरप्रदेश के अयोध्या में पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। अयोध्या जाने के दौरान बक्सर में मुकेश सहनी का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मुकेश सहनी ने लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान मीडिया के सवालों का भी सहनी ने जवाब दिया। 


पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज पर मुकेश सहनी ने कहा कि यह सरकार का अपना प्रक्रिया है। शिक्षक अपने अधिकार के लिए रोड पर उतर रहे हैं। सरकार को यहां पर समझदारी से काम लेना चाहिए। शिक्षकों से बात करना चाहिए उनकी जरूरतों को पूरा करना चाहिए। क्योंकि हमारे शिक्षक के ऊपर ही बिहार का भविष्य है। बच्चों का भविष्य निर्माता शिक्षक ही होते हैं। शिक्षकों पर लाठीचार्ज होना सही नहीं है। सरकार को लाठीचार्ज नहीं बल्कि बातचीत करनी चाहिए। इतने दिन से सरकार चला रहे हैं नीतीश कुमार लेकिन शिक्षकों के दिल में जगह नहीं बना पाएं है। 


अपनी पार्टी की आगे की रणनीति पर मुकेश सहनी ने कहा कि हम अपनी पार्टी के मजबूत करने में लगे हैं। अभी यूपी जा रहे हैं कल अयोध्या में कार्यक्रम है। इसी तरीके से पूरे बिहार,यूपी, झारखंड तीनों राज्य में कार्यक्रम जारी है। 25 जुलाई को वे यात्रा भी निकालेंगे। नवम्बर और दिसंबर में चुनावी रणनीति बनाएंगे। मुकेश सहनी ने कहा कि अभी संगठन को मजबूत बनाने में लगे है। देश और यहां का किसान और युवा कैसे आगे बढ़े इसे लेकर फैसला लेंगे। निषाद समाज का भला कैसे होगा इसे लेकर ही आगे की रणनीति तैयार करेंगे।

टैग्स