ब्रेकिंग
विश्वकर्मा पूजा के दिन वैशाली में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफरपिकअप की चाबी नहीं दी तो ड्राइवर के मुंह के आर-पार कर दी गोली, मुजफ्फरपुर में लूट की कोशिशवैशाली की महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सस्पेंड, DIG के नाम पर एक लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाईतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातमबिहार के चार कलाकारों को मिलेगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, संजय मिश्रा समेत इन एक्टर्स को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानितविश्वकर्मा पूजा के दिन वैशाली में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफरपिकअप की चाबी नहीं दी तो ड्राइवर के मुंह के आर-पार कर दी गोली, मुजफ्फरपुर में लूट की कोशिशवैशाली की महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सस्पेंड, DIG के नाम पर एक लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाईतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातमबिहार के चार कलाकारों को मिलेगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, संजय मिश्रा समेत इन एक्टर्स को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

अयोध्या में रामलला के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी, देश-प्रदेश में सुख-समृद्धि की कामना की

Mukesh Sahani: वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने अयोध्या में रामलला के दर्शन कर देश-प्रदेश की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने भगवान गुहराज निषाद और प्रभु श्रीराम की मित्रता को सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक बताया।

Mukesh Sahani
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Mukesh Sahani: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक एवं बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने अपने उत्तर प्रदेश प्रवास के क्रम में अयोध्या पहुंचकर भगवान गुहराज निषाद के परम सखा प्रभु श्रीराम लला के दर्शन किए तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने देश और प्रदेश की सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए विशेष प्रार्थना की।


राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद मुकेश सहनी ने कहा कि अयोध्या की पावन धरती पर आकर उन्हें आध्यात्मिक ऊर्जा और आत्मिक शांति का अनुभव हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम केवल आस्था के प्रतीक नहीं हैं, बल्कि न्याय, मर्यादा, त्याग और लोककल्याण के आदर्श भी हैं। उनके जीवन से समाज को सदैव प्रेरणा मिलती रही है।


सहनी ने कहा कि भगवान गुहराज निषाद और प्रभु श्रीराम की मित्रता सामाजिक समरसता, समानता और आपसी सम्मान का अद्वितीय उदाहरण है। यह संबंध समाज को एकता और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि निषाद समाज सदियों से भगवान गुहराज निषाद की गौरवशाली परंपरा और प्रभु श्रीराम के साथ उनके अटूट संबंध पर गर्व करता रहा है।


वीआईपी प्रमुख ने कहा कि उन्होंने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की है कि देश और प्रदेश में शांति, सौहार्द और विकास का वातावरण बना रहे तथा सभी लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली आए। उन्होंने समाज के कमजोर, वंचित और जरूरतमंद वर्गों के उत्थान तथा सभी नागरिकों के कल्याण की भी कामना की।


अयोध्या प्रवास के दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद रहे। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश भी दिया।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता