ब्रेकिंग
बिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआतबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआत

वोटर अधिकार यात्रा बिहार और देश में परिवर्तन की शुरुआत: मुकेश सहनी

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि यह वोटर अधिकार यात्रा मात्र वोट अधिकार की सुरक्षा के लिए यात्रा नहीं है, यह बिह

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि यह वोटर अधिकार यात्रा मात्र वोट अधिकार की सुरक्षा के लिए यात्रा नहीं है, यह बिहार और देश में परिवर्तन की शुरुआत है। इस यात्रा में लोगों का मिल रहा समर्थन इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि अब प्रदेश और देश की जनता बदलाव चाहती है।  


लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में महागठबंधन की ओर से निकाली गई वोटर अधिकार यात्रा आज आरा पहुंच गई। इस दौरान इस यात्रा में शामिल लोगों का जोरदार स्वागत किया गया। आरा में विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों ने अंग्रेजों से लड़ाई लड़कर देश को आजाद कराया था। इसके बाद देश में लोकतंत्र आया और देश को संविधान दिया।  


उन्होंने कहा कि आज आरएसएस और भाजपा की नजर गरीबों, दलितों और पिछड़ों के अधिकार को समाप्त करने पर है। उन्होंने कहा कि अब ये लोग  बिहार में वोट चोरी करने के प्रयास में हैं। उन्होंने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि जब वोट का अधिकार समाप्त हो जाएगा तो हमारे पास कुछ नहीं बचेगा।  


वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने जोर देकर कहा कि हम लोग किसी हाल में बिहार में वोट की चोरी नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि देश में कई क्रांति की शुरुआत बिहार से हुई हैं और एक बार फिर बिहार से वोट चोरी रोकने के अभियान की शुरुआत भी होगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता