ब्रेकिंग
Rajgir Glass Bridge : 250 फीट की ऊंचाई पर शीशे पर चलेंगे नन्हे कदम! राजगीर ग्लास ब्रिज पर 5 साल के बच्चों को मिली एंट्री, जानिए टिकट का पूरा खर्च...✦‘एनकाउंटर संस्कृति बंद होनी चाहिए’, मनेर में पुलिस एक्शन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवाल✦Bihar Librarian Exam 2026: बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 22 नवंबर को परीक्षा, एडमिट कार्ड पर आया नया अपडेट✦गाजियाबाद पुलिस चौकी विस्फोट मामले में बड़ा मोड़, तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली धमाके की जिम्मेदारी✦Patna Road Accident : पटना में मौत बनकर दौड़ा ट्रक! कार से हुई आमने-सामने की टक्कर, एक की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर✦Rajgir Glass Bridge : 250 फीट की ऊंचाई पर शीशे पर चलेंगे नन्हे कदम! राजगीर ग्लास ब्रिज पर 5 साल के बच्चों को मिली एंट्री, जानिए टिकट का पूरा खर्च...✦‘एनकाउंटर संस्कृति बंद होनी चाहिए’, मनेर में पुलिस एक्शन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवाल✦Bihar Librarian Exam 2026: बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 22 नवंबर को परीक्षा, एडमिट कार्ड पर आया नया अपडेट✦गाजियाबाद पुलिस चौकी विस्फोट मामले में बड़ा मोड़, तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली धमाके की जिम्मेदारी✦Patna Road Accident : पटना में मौत बनकर दौड़ा ट्रक! कार से हुई आमने-सामने की टक्कर, एक की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर

‘फर्जी एनकाउंटर किसी का भी हो, VIP उसके खिलाफ’, मुकेश सहनी ने की निष्पक्ष जांच की मांग

‎Bihar Politics: वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने बिहार में कथित फर्जी एनकाउंटर मामलों पर चिंता जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसी भी आरोपी को सजा देने का अधिकार केवल न्यायालय को है।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक एवं बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बिहार में बढ़ती कथित फर्जी एनकाउंटर की घटनाओं पर गहरी चिंता जताते हुए कहा है कि राज्य में कानून के शासन की जगह पुलिसिया मनमानी को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब से सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार बनी है, तब से एनकाउंटर की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं और कई मामलों में यह गंभीर संदेह पैदा हुआ है कि कानून की प्रक्रिया को दरकिनार कर लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।

‎

‎मुकेश सहनी ने कहा कि भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला आज पूरे बिहार और देश में चर्चा का विषय बना हुआ है, लेकिन यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई पिछड़े, दलित और गरीब परिवारों के लोगों को पुलिसिया कार्रवाई का शिकार होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर में निषाद समाज के पप्पू सहनी का एनकाउंटर भी फर्जी था और वह एक तरह से हत्या का मामला था। उस समय भी वीआईपी ने आवाज उठाई थी, लेकिन अगर उस मामले में समय रहते निष्पक्ष जांच होती और जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होती, तो आज हालात यहां तक नहीं पहुंचते।

‎

‎उन्होंने कहा कि फर्जी एनकाउंटर चाहे तिवारी का हो, सहनी का हो, यादव का हो या अब्दुल का—हर मामले में समाज को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। किसी भी व्यक्ति का जीवन कानून से ऊपर नहीं है, लेकिन किसी भी आरोपी को सजा देने का अधिकार केवल न्यायालय को है, पुलिस प्रशासन या सरकार को नहीं। अगर कोई दोषी है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, न कि एनकाउंटर के नाम पर हत्या।

‎

‎मुकेश सहनी ने आरोप लगाया कि यह सरकार हर मामले में समान संवेदनशीलता नहीं दिखाती और जाति-धर्म देखकर प्रतिक्रिया देती है। उन्होंने कहा कि अगर पिछड़ों, दलितों और गरीबों के मामलों में भी सरकार उतनी ही गंभीरता दिखाती, जितनी आज चर्चित मामलों में दिखाई जा रही है, तो जनता का भरोसा कायम रहता। 

‎

‎सहनी ने कहा कि यही हाल उत्तर प्रदेश में भी है, जहाँ बड़ी संख्या में लोगों को गिरफ्तार कर एनकाउंटर किया जा रहा है। समाज को जागरूक होना ही होगा क्योंकि मोदी जी और उनकी सरकारें हर जगह विफल रही हैं। ‎उन्होंने कहा कि समाज को जागरूक और संगठित होने की जरूरत है, ताकि सरकार और पुलिस प्रशासन जवाबदेह बने रहें। आने वाले समय में जनता अन्याय, दमन और सत्ता के अहंकार का जवाब जरूर देगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता