ब्रेकिंग
50 मिनट में पटना से बनारस, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का पटना और सिलीगुड़ी तक विस्तार की चर्चा, बिहार के इन शहरों में बन सकते हैं स्टेशन✦धर्म बदला तो आरक्षण का क्या होगा? हिंदू से मुस्लिम बने लोगों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला✦अपनी ही सरकार पर बरसे JDU नेता: राघोपुर नाव हादसे पर पूछा- आदेश के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं? तेजस्वी और चिराग को भी घेरा✦Bihar News : ‘पढ़े-लिखे लोगों का चुनाव है…’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले विजय सिन्हा- जनता मालिक है उनको ही करना सब तय ....✦सरकारी अस्पताल में मरने के बाद भी नहीं मिली एंबुलेंस, ठेले पर शव बांधकर ले गए परिजन; VIDEO वायरल✦50 मिनट में पटना से बनारस, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का पटना और सिलीगुड़ी तक विस्तार की चर्चा, बिहार के इन शहरों में बन सकते हैं स्टेशन✦धर्म बदला तो आरक्षण का क्या होगा? हिंदू से मुस्लिम बने लोगों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला✦अपनी ही सरकार पर बरसे JDU नेता: राघोपुर नाव हादसे पर पूछा- आदेश के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं? तेजस्वी और चिराग को भी घेरा✦Bihar News : ‘पढ़े-लिखे लोगों का चुनाव है…’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले विजय सिन्हा- जनता मालिक है उनको ही करना सब तय ....✦सरकारी अस्पताल में मरने के बाद भी नहीं मिली एंबुलेंस, ठेले पर शव बांधकर ले गए परिजन; VIDEO वायरल

‘लोगों को बरगला रहे प्रधानमंत्री, इस बार झांसे में नहीं आएंगे बिहारी’ मुकेश सहनी का पीएम मोदी पर हमला

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी शनिवार को भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश में वो

‘लोगों को बरगला रहे प्रधानमंत्री, इस बार झांसे में नहीं आएंगे बिहारी’ मुकेश सहनी का पीएम मोदी पर हमला
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी शनिवार को भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश में वोट मांगने निकल रहे हैं लेकिन सभी भाषणों में वे तथ्यहीन बातें कर लोगों को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। सहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री बिहार को लेकर मुगालते में हैं। बिहार के लोग इस बार पीएम के झांसे में नहीं आने वाले हैं।


मुकेश सहनी ने शनिवार को भोजपुर, नालंदा और पटना में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सहित भाजपा के सभी नेता चुनाव परिणाम के रुझान पाने के बाद हताश और निराश हैं इसलिए अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं। 


उन्होंने कहा कि दस साल पहले नरेंद्र मोदी ने युवा, किसान और गरीबों के लिए कई वादे किए थे लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। चुनाव में नरेंद्र मोदी आ रहे हैं तो मंदिर-मस्जिद की बात कर रहे हैं, रोजगार पर कोई बात करना नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता आज भी जुमला ही बोल रहे हैं। जनता दस सालों में भाजपा को पहचान गयी है। 


सहनी ने कहा कि हम जहां रोजगार और महंगाई सहित अपने हक की बात कर रहे हैं तो यह जुमला पढ़ रहे हैं। उन्होंने इस सरकार को अमीरों की सरकार बताते हुए लोगों से इस सरकार को उखाड़कर फेंक देने की अपील करते हुए कहा कि आज जरूरत है कि हम अपनी सरकार बनाएं जो गरीबों का कल्याण करे।


सहनी ने लोगों से ऐसा सांसद चुनने की अपील की, जो आपके अधिकार के लिए संघर्ष कर। आज हम संघर्ष करेंगे तभी आने वाली पीढ़ी को हम खुशहाल जिंदगी दे सकेंगे। भाजपा द्वारा पैसे के बल पर आज जनता द्वारा चुने गए एमएलए, एमपी को खरीद कर उस सरकार को गिरा दिया जा रहा है, यह जनता का भी अपमान है। सभी संस्थाओं का निजीकरण किया जा रहा है। जब संस्थाएं नहीं होगी तो आरक्षण स्वतः समाप्त ही हो जाएगा। आज यह बड़ी साजिश रची जा रही है। 

टैग्स