ब्रेकिंग
पटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारपटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकार

‘पश्चिम बंगाल चुनाव में लोकतंत्र की हत्या कर रही बीजेपी’, VIP चीफ मुकेश सहनी ने लगाए गंभीर आरोप

Bihar Politics: वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने भाजपा और पीएम मोदी पर तीखा हमला करते हुए पश्चिम बंगाल चुनाव में लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया और बिहार सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। जिस तरह से पीएम नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के दौरान भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, उसे उचित नहीं ठहराया जा सकता है। 

‎उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें सिर्फ चुनाव जीतना है। चुनाव को चुनाव की तरह नहीं देखेंगे, तो उसका प्रत्युत्तर तो मिलना ही है। उन्होंने कहा कि  पीएम मोदी और भाजपा को मुगल की तरह सिर्फ सत्ता पाना है। उन्हें सिर्फ सत्ता से मतलब है, देश की जनता से कोई मतलब नहीं है। 

‎उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नाम पर किसी भी तरह चुनाव तो जीत  लिए लेकिन तीन महीने के अंदर नीतीश कुमार को हटा दिया गया। ‎सरकार बने इतने दिन गुजर गए लेकिन मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो रहा है। किसी विभाग में कोई काम नहीं हो रहा है। विकास कार्य ठप्प है। बिहार को तीन लोग ही चलायेंगे?

‎महिला आरक्षण बिल को लेकर उन्होंने कहा कि यह बिल तो पास हो चुका है। उस बिल को लागू नहीं करना है, वे लोगों को गुमराह कर रहे हैं। जो पास हो गया है, उसे लागू करना है। सहनी ने स्पष्ट लहजे में कहा कि देश की माताओं और बहनों को अधिकार देना नहीं है।  ‎उन्होंने कहा कि कोई यह प्रमाणित कर दे कि विपक्ष महिला आरक्षण का विरोध कर रहा है, तो मैं उसे इनाम दूंगा। देश की जनता सब देख रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता