ब्रेकिंग
बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंकाबिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंका

मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी, कहा - हमारे पास देश के बेस्ट शूटर्स, जल्द दो 20 करोड़ रुपए

DESK : देश के सबसे बड़े उद्योगपति और रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी मिली है। अंबानी को उनके ऑफिसियल ईमेल आईडी पर धमकी मिली है। इसमें उनसे 20 करो

मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी, कहा - हमारे पास देश के बेस्ट शूटर्स, जल्द दो 20 करोड़ रुपए
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : देश के सबसे बड़े उद्योगपति और रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी मिली है। अंबानी को उनके ऑफिसियल ईमेल आईडी पर धमकी मिली है। इसमें  उनसे 20 करोड़ रुपये की मांग की गई है। ये मेल 27 अक्टूबर को भेजा गया है। इसके बाद अब मुकेश अंबानी के सिक्योरिटी इंचार्ज ने मुंबई की गांवदेवी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 


वहीं, अंबानी के सिक्योरिटी इंचार्ज के तरफ से की गयी शिकायतों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इसके बाद इस मामले की जांच हो रही है कि धमकी देने वाला कौन है ? इस  धमकी भरे ईमेल में लिखा था कि “IF you don’t give us 20 crore rupees, we will kill you, we have the best shooters in india.” इस ईमेल के मिलने के बाद मुकेश अंबानी के सिक्योरिटी इंचार्ज की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ IPC की धारा 387 और 506 (2) के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


मालूम हो कि, इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में भी दक्षिण मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में एक शख्स ने फोन किया था। उसने अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। तब कॉल करने वाले ने मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी का नाम लेकर उनकी जान लेने की भी धमकियां दी थीं। इसके साथ ही मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया को उड़ाने की भी धमकी दी थी। 


आपको बताते चलें कि, फरवरी 2021 में मुकेश अंबानी के घर के पास एक लावारिश SUV मिलने से सनसनी फैल गई थी। उस समय अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित घर ‘एंटीलिया’ के पास विस्फोटकों से लदी एक SUV मिली थी। इसमें करीब 20 जिलेटिन की छड़ें और एक चिट्ठी मिली थी। इस चिट्ठी में मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी को धमकी दी गई थी। जिसके बाद मुंबई पुलिस इस मामले में कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था।