ब्रेकिंग
Bihar News: एसटीईटी परीक्षा में जूता-मोजा और नेल पॉलिश पर सख्ती, मेहंदी लगाकर पहुंचीं तो नहीं मिलेगी एंट्री✦Bihar News : बिहार में Ola-Uber की मनमानी पर लगाम! नियम तोड़े तो लाइसेंस होगा रद्द, 30 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम✦Bihar News : लॉयल हो, 10 जगह मुंह मारने वाला नहीं’, पवन सिंह के अक्षरा से सॉरी बोलने पर ज्योति सिंह का तंज!✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦Bihar News: एसटीईटी परीक्षा में जूता-मोजा और नेल पॉलिश पर सख्ती, मेहंदी लगाकर पहुंचीं तो नहीं मिलेगी एंट्री✦Bihar News : बिहार में Ola-Uber की मनमानी पर लगाम! नियम तोड़े तो लाइसेंस होगा रद्द, 30 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम✦Bihar News : लॉयल हो, 10 जगह मुंह मारने वाला नहीं’, पवन सिंह के अक्षरा से सॉरी बोलने पर ज्योति सिंह का तंज!✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा

मुहं में राम बगल में छुरा , बोले नीतीश के मंत्री ... बाबा बागेश्वर को आने दीजिए पटना,आसाराम जैसा होगा हाल

PATNA : बिहार में आगामी 13 मई को हिंदू धर्म गुरु के रूप में पहचान बना चुके बाबा बागेश्वर का आगमन होने वाला है। उनके आगमन को लेकर बिहार की सियासत काफी गर्म हो चुकी है। राजद के

मुहं में राम बगल में छुरा , बोले नीतीश के मंत्री  ... बाबा बागेश्वर को आने दीजिए पटना,आसाराम जैसा होगा हाल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में आगामी 13 मई को हिंदू धर्म गुरु के रूप में पहचान बना चुके बाबा बागेश्वर का आगमन होने वाला है।  उनके आगमन को लेकर बिहार की सियासत काफी गर्म हो चुकी है। राजद के तरफ से बाबा के आगमन का जोरदार विरोध किया जा रहा है। वहीं,अब जेडीयू कोटे के मंत्री ने भी बाबा के आगमन को लेकर बड़ी बात कह डाली है।  जेडीयू के मंत्री अशोक चौधरी ने बाबा बागेश्वर की तुलना आशाराम से कर डाली है। 


दरअसल , जेडीयू कोटे से मंत्री और नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाने वाले नेता अशोक चौधरी से जब यह सवाल किया गया कि, बाबा बागेश्वर का पटना में कार्यक्रम हैं वो बिहार आने वाले हैं। जिसके बाद मंत्री ने कहा कि, आने दीजिए उनके आगमन से मुझे या बिहार के लोगों को क्या फर्क पड़ने वाला है।  बाबा आसाराम भी पटना आ आए थे। लेकिन, पटना आने के बाद उनका क्या हाल हुआ वो आप सबको मालूम है।  अभी किस हाल में हैं वो भी मालूम है। इसलिए जिसको आना है आए उसके बाद क्या होगा वो समझे। इसके आलावा उन्होंने कहा कि, जिसको इन जैसे बाबा का स्वागत करना है करें, हमलोगों को उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। 


वहीं, इनके ही पार्टी के सांसद के तरफ से बजरंग दल को बैन करने की बातों पर जवाब देते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि, बजरंज दल के लोग धार्मिक उन्माद फैलाने का काम करते है।  इसलिए कांग्रेस ने अपने चुनावी एजेंडे में इसे बैन करने की बातें कही है। कोई भी बजरंज लिख या लिखवा लेने से हनुमान जी का अनुयायी थोड़े न हो जाता है। इनलोगों का हाल मुहं में राम बगल में छुड़ा वाला है। ये सब लोग पाखंडी है और अगर जनता हमारे साथ आएगी तो हम लोग इन्हें सबक सिखा सकते है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता