ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

मोदी सरनेम केस में SC से राहत के बाद बोले राहुल गांधी ... चाहे कुछ भी हो, मेरा ....

DELHI : सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद राहुल गांधी ने पहला ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है कि कुछ भी हो जाए मेरी ड्यूटी वही रहेगी। भारत के विचार की रक्षा करना हमारा मकसद है

मोदी सरनेम केस में SC से राहत के बाद बोले राहुल गांधी ... चाहे कुछ भी हो, मेरा ....
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DELHI : सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद राहुल गांधी ने पहला ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है कि कुछ भी हो जाए मेरी ड्यूटी वही रहेगी। भारत के विचार की रक्षा करना हमारा मकसद है। दरअसल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को शुक्रवार को मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई। कोर्ट ने उनकी सजा पर रोक लगा दी है, जिसके बाद अब उनकी सांसदी बहाल हो जाएगी। 


दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी शुक्रवार शाम को कांग्रेस दफ्तर पहुंचे। उनके साथ पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी थीं। इस दौरान, कांग्रेस दफ्तर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा रहा, जोकि राहुल का समर्थन करने के लिए वहां पहुंचे थे। कांग्रेस दफ्तर राहुल अहम बैठक के लिए पहुंचे हैं। इससे पहले, फैसले का कांग्रेस ने स्वागत किया है। कांग्रेस ने अपने ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए कहा कि - यह नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत है। सत्यमेव जयते।  


वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 'मोदी उपनाम' वाली टिप्पणी से संबंधित आपराधिक मानहानि के मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को राहत दिए जाने को संविधान, लोकतंत्र और भारत की जनता की जीत करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी की साजिश बेनकाब हो गई है। खरगे ने ट्वीट किया, '' सत्यमेव जयते ! उच्चतम न्यायालय के फैसले का तहे दिल से स्वागत ! संविधान, लोकतंत्र और भारत की जनता की जीत हुई। वायनाड के नागरिकों की जीत हुई। राहुल गांधी जी के ख़िलाफ़ भाजपा की साज़िश बेनकाब हुईं।''  

मोदी सरनेम केस में SC से राहत के बाद बोले राहुल गांधी… | FirstBihar