ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

मोदी सरकार के बजट पर राकेश टिकैत का बड़ा तंज, कहा - यह सिर्फ चुनावी ढकोसला, BJP को लेकर कही ये बातें

DESK : भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने मोदी सरकार के इस बजट को ‘चुनावी ढकोसला’ बताया है। संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा अंतिरम बजट पेश करने

मोदी सरकार के बजट पर राकेश टिकैत का बड़ा तंज, कहा - यह  सिर्फ चुनावी ढकोसला, BJP को लेकर कही ये बातें
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने मोदी सरकार के इस बजट को ‘चुनावी ढकोसला’ बताया है। संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा अंतिरम बजट पेश करने के बाद टिकैट ने कहा कि -  आज नई संसद में पुराने ढर्रे पर पेश अंतरिम बजट केवल चुनावी ढकोसला है। उन्होंने कहा कि यह देश के किसानों, गरीबों युवा, आदिवासी, महिलाओं के साथ धोखा है. भारतीय किसान यूनियन इस बजट को सिरे से नकारती है। 


दरअसल, आज  मोदी सरकार ने किसान को अन्नदाता बताया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने अंतरिम बजट भाषण में कहा कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं। हमें गरीब, महिला, युवा और अन्नदाता पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। उनकी जरूरतें और आकांक्षाएं हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं। उन्होंने कहा कि 11.8 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिला है। 


वहीं, इस बजट सत्र को लेकर उन्होंने कहा कि - आज नई संसद में पुराने ढर्रे पर पेश अंतरिम बजट केवल चुनावी ढकोसला है। यह देश के किसानों,गरीबों युवा,आदिवासी,महिलाओं के साथ धोखा है भारतीय किसान यूनियन इस बजट को सिरे से नकारती है। वित्त मंत्री ने आगे कहा कि हम किसान को बहुमुखी बनाना चाहते हैं। 


हमारी सरकार के 10 साल के कार्यकाल में करीब 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। सीतारमण ने कहा कि 4 करोड़ से अधिक किसानों को फसल बीमा योजना का फायदा मिला है। उन्होंने कहा कि 80 करोड़ लोगों को अन्न मुहैया कराया है। साल 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बन जाएगा।