ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

मोदी के जन्मदिन पर बोले RCP..2047 तक भारत विश्व गुरु बनेगा, सम्राट चौधरी ने नीतीश को बीमार बताया

SHEKHPURA/MUZAFFARPUR: देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। बिहार के शेखपुरा जिले में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया।

मोदी के जन्मदिन पर बोले RCP..2047 तक भारत विश्व गुरु बनेगा, सम्राट चौधरी ने नीतीश को बीमार बताया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SHEKHPURA/MUZAFFARPUR: देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। बिहार के शेखपुरा जिले में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनियां की 5 बड़ी शक्तियों में शामिल हो गया है। भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी शक्ति बनेगा। 2047 तक भारत विश्व गुरु बन जाएगा। 


अपने जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी ने आज प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की। 18 कलाओं में हुनरमंद लोगों के लिए पीएम मोदी ने 13 हजार करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ किया। पीएम मोदी की इस महत्वाकांक्षी योजना का मकसद कारीगरों, शिल्पकारों और पारंपरिक कौशल में लगे लोगों को मदद पहुंचाना है। इससे 30 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। आरसीपी सिंह ने कहा कि वो दिन दूर नहीं जब दुनिया की तीसरी शक्ति भारत बनेगा। 


वही मुजफ्फरपुर में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश को लेकर कहा की सीएम नीतीश बीमार हो गए है और अब उनको इलाज की बहुत ज्यादा जरूरत है। दरअसल झंझारपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ऊपर किये गये टिप्पणी को लेकर उन्होंने कहा की हम तो 300 सांसद वाले है जो 16 भर है वो हमे सीखने चलते हैं ।


उन्होंने कहा कि हम लोग तो हमेशा से पिछड़ा वर्ग के लिए काम किए हैं और इसका उदाहरण है की हमने अपने सदस्य को देश भर में पहली बार पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के लिए चुना था। यही नहीं नेता प्रतिपक्ष दल के लिए भी पिछड़ा वर्ग को लाया है हम बात ही नही बल्कि काम भी करते हैं और उन्होंने मंडल कमीशन के सिफारिस का जिक्र करते हुए कहा कि लालू यादव के लिए आरक्षण का मतलब अपनी पत्नी को सीएम बेटे को डिप्टी सीएम और बेटी को सांसद बनाने भर रहा है जो सब जानते हैं।।


टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता