ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

मोदी के बाद अब 'राहुल की गारंटी', कहा - कॉलेज खत्म होने के बाद सबको मिलेगा एक लाख ...

DESK : देश के अंदर अगले कुछ महीनों में लोकसभा का चुनाव होना है। इस चुनाव से पहले एक तरफ मोदी की गारंटी कही जा रही है तो दूसरी तरफ अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी अपनी और पार्टी

मोदी के बाद अब 'राहुल की गारंटी', कहा - कॉलेज खत्म होने के बाद सबको मिलेगा एक लाख ...
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : देश के अंदर अगले कुछ महीनों में लोकसभा का चुनाव होना है। इस चुनाव से पहले एक तरफ मोदी की गारंटी कही जा रही है तो दूसरी तरफ अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी अपनी और पार्टी की गारंटी की बात कही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने युवाओं के लिए पांच गारंटी का एलान किया है। 


राहुल गांधी ने केंद्र सरकार में 30 लाख नौकरी की गारंटी दी है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि- हमारी सरकार बनेगी तो सबसे पहले सभी तरह की परीक्षा समय पर आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही हरेक डिप्लोमा होल्डर को और स्नातक पास आउट को या फिर प्राइवेट सेक्टर की कंपनी में एक साल के अप्रेंटिसशिप  प्रशिक्षुओं को ₹8,500 हर महीने मिलेंगे।


इसके आलावा राहुल गांधी ने पेपर लिक मामले में भी बड़ी बात कही है। राहुल ने कहा कि- हमारी सरकार आई तो हम एक नया कानून लाएंगे। यह कानून पेपर लीक के खिलाफ होगा। जिसमें हम परीक्षा लेने का तरीका बदलेंगे। अभी जो एग्जाम आउटसोर्स के जरिए जाता है वह एग्जाम सरकारी संस्था करेगी। यदि इसके बाद भी पेपर लीक हो गया तो कानूनी कार्रवाई ऐसी होगी कि दूसरी बार कोई सोचेगा भी नहीं। 


इसके अलावा राहुल ने कहा कि- आज बहुत सारे युवा ओला-ऊबर, डिलीवरी का काम करते हैं इन्हें गीग वर्कर्स कहते हैं। इनकी सामाजिक सुरक्षा के लिए लिए राजस्थान में हमने कानून बनाया था, उस कानून को पूरे हिन्दुस्तान में लागू करने जा रहे हैं। इसके साथ ही स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए हमने स्टार्टअप के लिए 5 हजार करोड़ का फंड बनाया है। हर जिले में यह फंड रहेगा। 40 साल से कम उम्र के युवा इसका लाभ उठा सकेंगे।