ब्रेकिंग
जेल से छूटने की खुशी में रखी ‘मुर्गा पार्टी’, फिर मौत की नींद सोया अपराधी; दोस्तों पर हत्या का आरोपनरकटियागंज के स्कूल में अमर्यादित आचरण पर शिक्षक-शिक्षिका सस्पेंड, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाईमामूली विवाद में खौफनाक वारदात, खाने में मिट्टी लगने के विवाद में देवर ने भाभी का सिर धड़ से किया अलग; इलाके में सनसनी3 बच्चों की मां को 20 साल छोटे युवक से इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी से मिलने बिहार से पहुंच गई उत्तर प्रदेशडस्टबिन और स्ट्रीट लाइट के नाम पर करोड़ों का खेल? गोपालगंज नगर परिषद में गड़बड़ी का आरोप, डीएम से जांच की मांगजेल से छूटने की खुशी में रखी ‘मुर्गा पार्टी’, फिर मौत की नींद सोया अपराधी; दोस्तों पर हत्या का आरोपनरकटियागंज के स्कूल में अमर्यादित आचरण पर शिक्षक-शिक्षिका सस्पेंड, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाईमामूली विवाद में खौफनाक वारदात, खाने में मिट्टी लगने के विवाद में देवर ने भाभी का सिर धड़ से किया अलग; इलाके में सनसनी3 बच्चों की मां को 20 साल छोटे युवक से इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी से मिलने बिहार से पहुंच गई उत्तर प्रदेशडस्टबिन और स्ट्रीट लाइट के नाम पर करोड़ों का खेल? गोपालगंज नगर परिषद में गड़बड़ी का आरोप, डीएम से जांच की मांग

मोदी कैबिनेट के मंत्री आरके सिंह चुनाव हारे, मीसा भारती और चिराग पासवान की बड़ी जीत

PATNA : बिहार में लोकसभा की 40 सीटों के लिए काउंटिंग जारी है। एक बार फिर से बिहार में नीतीश कुमार का जलवा बरकरार है। जबकिबीजेपी को कुछ सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। वहीं, इ

मोदी कैबिनेट के मंत्री आरके सिंह चुनाव हारे, मीसा भारती और चिराग पासवान की बड़ी जीत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में लोकसभा की 40 सीटों के लिए काउंटिंग जारी है। एक बार फिर से बिहार में नीतीश कुमार का जलवा बरकरार है। जबकिबीजेपी को कुछ सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। वहीं, इस बार चुनाव में लालू यादव का भी दम दिख रहा है। सीटों के उलटफेर के बीच कुछ कैंडिडेट चुनाव जीत चुके हैं, बस चुनाव आयोग के तरफ से आधिकारिक एलान बाकी है। 


दरअसल, पाटलिपुत्र सीट से रामकृपाल यादव भाजपा के तरफ से मजबूत दावेदार माने जा रहे थे। लेकिन, वह यहां पर अपनी जीत की हैट्रिक लगाने में कामयाब नहीं हुए हैं। यहां, लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती  की जीत का रास्ता तय कर दिया। मीसा भारती पिछले  लोकसभा चुनाव में हार गई थी। लेकिन अब उन्होंने उस हार का बदला ले लिया है। 


वहीं, आरा से मोदी कैबिनेट के मंत्री आर के सिंह चुनाव हार गए हैं। लेफ्ट के सुदमा सिंह ने उन्हें पटखनी दी है।दरभंगा में गोपालजी ठाकुर ने 178156 मतों से जीत दर्ज की है। उन्होंने इंडी गठबंधन के ललित यादव को मात दी है। इसके साथ ही हाजीपुर सीट से चिराग पासवान को पहले से ही जीत का बड़ा दावेदार माना जा रहा था। जो आखिरकार सही साबित हुआ है। उन्होंने अपने पिता रामविलास पासवान के संसदीय सीट पर बड़ी जीत हासिल किया है। 


उधर, हॉटसीट काराकाट से भोजपुरी स्टार पवन सिंह और रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा चुनाव हार गए हैं। उन्हें इंडी एलाएंस प्रत्याशी राजाराम सिंह ने बड़े मार्जिन से शिकस्त दी है। यहां उपेंद्र कुशवाहा और पवन सिंह के बीच की लड़ाई का फायदा उन्हें मिला। चुनाव परिणाम आने तक उपेंद्र कुशवाहा तीसरे स्थान पर रहे।