ब्रेकिंग
सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप✦सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप

MLC राधाचरण सेठ के बेटे से आज होगी पूछताछ, देने होंगे ED के तीखें सवालों के जवाब

PATNA : बालू के अवैध खनन और फर्जी तरीके से बालू घाटों का ठेका से जुड़े करोड़ों के घोटाला मामले में ईडी ने जदयू एमएलसी राधाचरण सेठ उर्फ राधाचरण शाह से गुरुवार को करीब 9 घंटे से अधिक

MLC राधाचरण सेठ के बेटे से आज होगी पूछताछ, देने होंगे ED के तीखें सवालों के जवाब
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बालू के अवैध खनन और फर्जी तरीके से बालू घाटों का ठेका से जुड़े करोड़ों के घोटाला मामले में ईडी ने जदयू एमएलसी राधाचरण सेठ उर्फ राधाचरण शाह से गुरुवार को करीब 9 घंटे से अधिक समय तक गहन पूछताछ की थी। इसके बाद अब शुक्रवार को ईडी राधाचरण के बेटे कन्हैया कुमार से सवाल - जवाब करेगी।


दरअसल, बालू के अवैध खनन और इससे अवैध कमाई के मामले में विधान पार्षद राधाचरण सेठ से दूसरे दिन गुरुवार को ईडी ने आठ घंटे पूछताछ की। एमएलसी सुबह 11 बजे पटना स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे। उनसे शाम करीब 7 बजे तक सवाल-जवाब चलता रहा। इस दौरान कई दस्तावेज प्रस्तुत कर उनसे विस्तृत जानकारी ली गई। ये सभी वही दस्तावेज हैं, जिसे ईडी ने 5 जून को उनके 27 ठिकानों पर छापेमारी के दौरान बरामद किए थे।


जानकारी के मुताबिक, एमएलसी ने अधिकांश दस्तावेज के संबंध जानकारी देने से बचने की कोशिश की या गोलमोल जवाब दिए। हालांकि, जांच एजेंसी दो दिन की पूछताछ के संबंध में कुछ भी खुलासा नहीं कर रही है। 


मालूम हो कि ,JDU के एमएलसी राधा चरण साह और उनके बेटे कन्हैया को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नोटिस भेजा था। बालू के अवैध कारोबारी के मामले में ईडी ने दोनों को 15 दिनों के अंदर पटना स्थित प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर में उपस्थित होने को कहा था। बालू के अवैध कारोबार में इनकी संलिप्तता की बात सामने आने के बाद दोनों को यह नोटिस भेजा गया था। नोटिस मिलते ही राधाचरण सेठ गुरुवार को ईडी दफ्तर पहुंच गये जहां उनसे 8 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ हुई थी। 


बता दें कि, अवैध खनन के कारण बिहार सरकार को करीब 250 करोड़ रुपये के राजस्व की क्षति हुई है। ब्रॉडसन और आदित्य मल्टीकॉम से जुड़े बबन सिंह, पुंज सिंह, मिथिलेश सिंह, सुरेंद्र जिंदल, अशोक कुमार, MLC राधाचरण साह और सुभाष यादव बॉडसन के डायरेक्टर रहे हैं जबकि जगनारायण सिंह और सतीश कुमार सिंह आदित्य मल्टीकॉम के डायरेक्टर हैं। ब्रॉडसन और आदित्य मल्टीकॉम बिहार के विभिन्न जिलों में बालू खनन का काम करती हैं।