ब्रेकिंग
घूसखोर दरोगा की खुली पोल! 15 हजार की रिश्वत लेते कैमरे में कैद, VIDEO वायरलBihar News : बख्तियारपुर का बदलेगा नाम.., HAM सुप्रीमो व सम्राट कैबिनेट के मंत्री की डिमांड- ''जननेता की जन्मभूमि को मिले उनका नाम''रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा... फिर जो हुआ, VIDEO वायरलBihar News : ‘कर्मभूमि से जन्मभूमि को ठीक करना होगा’... CM सम्राट का बड़ा ऐलान! पूर्ववर्ती छात्र बनवा सकेंगे स्कूल, परिवार के नाम पर रखा जाएगा नामBihar Teacher News: फर्जी प्रमाण पत्र से सरकारी नौकरी का खेल उजागर, बांका में शिक्षिका बर्खास्त... शिक्षा सेवक पर भी गिरी गाजघूसखोर दरोगा की खुली पोल! 15 हजार की रिश्वत लेते कैमरे में कैद, VIDEO वायरलBihar News : बख्तियारपुर का बदलेगा नाम.., HAM सुप्रीमो व सम्राट कैबिनेट के मंत्री की डिमांड- ''जननेता की जन्मभूमि को मिले उनका नाम''रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा... फिर जो हुआ, VIDEO वायरलBihar News : ‘कर्मभूमि से जन्मभूमि को ठीक करना होगा’... CM सम्राट का बड़ा ऐलान! पूर्ववर्ती छात्र बनवा सकेंगे स्कूल, परिवार के नाम पर रखा जाएगा नामBihar Teacher News: फर्जी प्रमाण पत्र से सरकारी नौकरी का खेल उजागर, बांका में शिक्षिका बर्खास्त... शिक्षा सेवक पर भी गिरी गाज

MLC चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, भाजपा से ये तीन नेता जाएंगे विधान परिषद

PATNA: एमएलसी चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी कोटे की चार सीटों में एक सीट के लिए हम से संतोष सुमन पहले ही अपना नामांकन दाखिल कर दिया था। बाक

MLC चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, भाजपा से ये तीन नेता जाएंगे विधान परिषद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: एमएलसी चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी कोटे की चार सीटों में एक सीट के लिए हम से संतोष सुमन पहले ही अपना नामांकन दाखिल कर दिया था। बाकी बचे तीन सीटों के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है।


बिहार विधान परिषद की खाली हो रही 11 सीटों में चार बीजेपी के पास हैं। बीजेपी ने एक सीट हम को दिया है जबति तीन सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। बीजेपी ने पूर्व मंत्री मंगल पांडेय, डॉ. लाल मोहन गुप्ता और अनामिका सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। विधान परिषद में बीजेपी के दो एमएलसी का पत्ता कट गया है।


बता दें कि बिहार में विधान परिषद की खाली हो रही कुल 11 सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान हो चुका है। एनडीए की तरफ से सीएम नीतीश कुमार, खालिद अनवर, मंगल पांडेय, डॉ. लाल मोहन गुप्ता और अनामिका सिंह और संतोष सुमन को उम्मीदवार बनाया गया है जबकि महागठबंधन से एमएलसी के लिए 5 उम्मीदवारों में राबड़ी देवी, अब्दुल बारी सिद्दीकी, उर्मिला ठाकुर, शशि यादव और फैसल अली शामिल हैं।


इसके साथ ही साथ उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए भी भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। बीजेपी ने विजय बहादुर पाठक, महेंद्र कुमार सिंह, अशोक कटारिया, मोहित बेनीवाल, धर्मेंद्र सिंह, रामतीरथ सिंघल और संतोष सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि झारखंड में राज्यसभा की एक सीट के लिए डॉ. प्रदीप वर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।