ब्रेकिंग
नेपाल में दर्दनाक हादसा, पोखरा की फेवा झील में गिरी भारतीय नंबर की कार; रक्सौल के 2 युवकों की मौत‘पहले सीढ़ी लाइए, तभी बनेगा फेज’… भागलपुर में बिजली विभाग का अजब फरमान, 16 घंटे गुल रही बिजलीआधी रात भरभराकर गिरा मिट्टी का मकान, मलबे में दबा पूरा परिवार; 12 वर्षीय मासूम की मौतपैसों के विवाद में खूनी खेल, 20 वर्षीय युवक को मारी गोली; मौके पर ही दर्दनाक मौतAnant Singh पटना स्नातक सीट पर JDU में घमासान! नीरज कुमार को हरवाएंगे बाहुबली अनंत सिंह , विपक्षी कैंडिडेट को दिया खुला समर्थन...नेपाल में दर्दनाक हादसा, पोखरा की फेवा झील में गिरी भारतीय नंबर की कार; रक्सौल के 2 युवकों की मौत‘पहले सीढ़ी लाइए, तभी बनेगा फेज’… भागलपुर में बिजली विभाग का अजब फरमान, 16 घंटे गुल रही बिजलीआधी रात भरभराकर गिरा मिट्टी का मकान, मलबे में दबा पूरा परिवार; 12 वर्षीय मासूम की मौतपैसों के विवाद में खूनी खेल, 20 वर्षीय युवक को मारी गोली; मौके पर ही दर्दनाक मौतAnant Singh पटना स्नातक सीट पर JDU में घमासान! नीरज कुमार को हरवाएंगे बाहुबली अनंत सिंह , विपक्षी कैंडिडेट को दिया खुला समर्थन...

MLC चुनाव का लालू परिवार ने ही बहिष्कार कर दिया: 4 में से सिर्फ एक ने डाला वोट

PATNA: बिहार में आज विधान परिषद की 24 सीटों के लिए मतदान संपन्न हो गया। स्थानीय निकाय कोटे से हो रहे इस चुनाव में पहली दफे राजद ने पूरी ताकत झोंक दी थी. तेजस्वी यादव ने न सिर्

MLC चुनाव का लालू परिवार ने ही बहिष्कार कर दिया: 4 में से सिर्फ एक ने डाला वोट
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में आज विधान परिषद की 24 सीटों के लिए मतदान संपन्न हो गया। स्थानीय निकाय कोटे से हो रहे इस चुनाव में पहली दफे राजद ने पूरी ताकत झोंक दी थी. तेजस्वी यादव ने न सिर्फ चुन चुन कर उम्मीदवार तय किये बल्कि उनके प्रचार के लिए भी सारी ताकत झोंक दी थी. लेकिन उनके परिवार ने ही इस चुनाव का नोटिस नहीं लिया। एमएलसी चुनाव में लालू परिवार से 4 वोटर थे। चार में से तीन ने वोट ही नहीं दिया। 


राबड़ी,तेजप्रताप,मीसा ने नहीं दिया वोट

स्थानीय निकाय कोटे से होने वाले विधान परिषद चुनाव में पंचायती राज और नगर निकाय के लिए चुने गये जन प्रतिनिधि वोटर होते हैं. लेकिन उनके साथ विधायक, विधान पार्षद औऱ सांसदों भी इस चुनाव के वोटर होते हैं. लालू-राबड़ी फैमिली में मीसा भारती सांसद हैं. राबड़ी देवी विधान पार्षद तो तेजस्वी और तेजप्रताप यादव विधायक हैं. ये चारों विधान परिषद चुनाव में वोटर थे. लेकिन आज जब वोटिंग हुई तो राबड़ी देवी, मीसा भारती और तेजप्रताप यादव ने वोट ही नहीं दिया।


एमएलसी चुनाव में सिर्फ तेजस्वी यादव वोट डालने गये. तेजस्वी अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में वोट डालने गये थे. उन्होंने अपने प्रत्याशियों की जीत का भी दावा किया. तेजस्वी ने कहा कि राजद के ज्यादातर उम्मीदवार जीत रहे हैं. गौरतलब है कि तेजस्वी ने इस चुनाव के लिए अकेले पूरी ताकत झोंकी थी। उन्होंने कांग्रेस से गठबंधन को नकार कर 24 में से 23 सीटों पर राजद के उम्मीदवार खडा किये थे. एक सीट को सीपीआई के लिए छोड़ा था।


दिलचस्प बात ये भी रही कि मीसा, राबड़ी औऱ तेजस्वी ही नहीं बल्कि राजद के कई औऱ प्रमुख नेताओं ने एमएलसी चुनाव का नोटिस नहीं लिया. राजद के सांसद मनोज झा, एडी सिंह भी वोट डालने नहीं पहुंचे।