ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

मिथुन चक्रवर्ती हॉस्पिटल से डिस्चार्ज, बोले..दानव की तरह खाना खाने की मिली सजा, PM मोदी ने लगाई डांट

DESK: 10 फरवरी को सीने में दर्द की शिकायत के बाद 73 वर्षीय बॉलीवुड एक्टर व बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती कोलकाता के अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे। ट्रीटमेंट के बाद आज उन्हें ह

मिथुन चक्रवर्ती हॉस्पिटल से डिस्चार्ज, बोले..दानव की तरह खाना खाने की मिली सजा, PM मोदी ने लगाई डांट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: 10 फरवरी को सीने में दर्द की शिकायत के बाद 73 वर्षीय बॉलीवुड एक्टर व बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती कोलकाता के अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे। ट्रीटमेंट के बाद आज उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया। मिथुन चक्रवर्ती अब हॉस्पिटल से कोलकाता स्थित अपने घर पर पहुंच चुके हैं। मिथुन चक्रवर्ती के हॉस्पिल से डिस्चार्ज होने की खबर मिलते ही उनके फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है। सभी ऊपर वाले से मिथुन दा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे।


हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद मिथुन चक्रवर्ती ने मीडिया से बात की। कहा कि अब हम बिल्कुल ठीक हैं और जल्द ही काम पर लौटेंगे। मिथुन ने यह भी बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कॉल बीते रविवार आया था। मेरा हाल-चाल जानने के लिए उन्होंने मुझे कॉल किया था। इस दौरान उन्होंने मेरी डांट लगाई। पीएम मोदी बोले कि मैं अपनी हेल्थ का ध्यान नहीं रखता। 


वही मिथुन ने कहा कि मैं राक्षस की तरह खाता हूं इसलिए इसकी सजा मुझे मिली। उन्होंने लोगों से कहा कि हर किसी को मेरी सलाह है कि अपने आहार पर कंट्रोल रखिये। जो लोग डायबिटीक हैं उन्हें यह गलतफहमी नहीं होनी चाहिए कि मिठाई खाने से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्हें अपने आहार पर नियंत्रण रखना होगा। मिथुन ने अपने बारे में भी कहा कि अब बिल्कुल ठीक है और उन्हें भी अपने खान-पान पर ज्यादा ध्यान देना होगा। 

टैग्स