ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦घर में घुसकर पति-पत्नी को मारी गोली, लव मैरिज के बाद ससुराल में रह रहा था दंपति; फोटो वायरल करने को लेकर विवाद✦Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦ ऑयल टैंकर से पेट्रोल की जगह निकले 30 से ज्यादा मवेशी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦घर में घुसकर पति-पत्नी को मारी गोली, लव मैरिज के बाद ससुराल में रह रहा था दंपति; फोटो वायरल करने को लेकर विवाद✦Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦ ऑयल टैंकर से पेट्रोल की जगह निकले 30 से ज्यादा मवेशी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान

दिवंगत JDU नेता राजू कुमार मंडल के परिजनों से मिलीं मंत्री लेशी सिंह, कहा- उनके बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे

Bihar Politics: बिहार सरकार की मंत्री लेशी सिंह ने दिवंगत जेडीयू नेता राजू कुमार मंडल के परिवार से मुलाकात कर उनकी बच्ची के भविष्य के लिए 5 लाख रुपये की एफडी के कागजात सौंपे और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: पूर्णियां युवा जनता दल यूनाइटेड के निवर्तमान जिला अध्यक्ष दिवंगत राजू कुमार मंडल के परिजनों एवं उनकी बच्ची के पढ़ाई एवं उज्जवल भविष्य एवं आगे की देखभाल के उद्देश्य से बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने जनता दल यूनाइटेड परिवार की ओर से 5 लाख रूपये की फिक्स्ड डिपोजिट सम्बंधित कागजात सौपीं।


मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि स्वर्गीय राजू कुमार मंडल ने पूर्णियाँ युवा जदयू प्रकोष्ठ में रहते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनका कार्यकर्ता जीवन सादगी, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा का प्रतीक था, जिसे भुलाया नहीं जा सकता है।


उन्होंने भावुक भरें स्वरों में कहा कि स्वर्गीय राजू कुमार मंडल ने संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनका जीवन संघर्ष, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा का प्रतीक था, जिसे सदैव याद रखा जाएगा।


उन्होंने कहा कि राजू कुमार मंडल ने पार्टी और संगठन को मजबूत करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनका समर्पण, संघर्ष और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय व्यवहार हमेशा याद रखा जाएगा। जदयू परिवार उनके बच्चों के सपनों को कभी टूटने नहीं देगी।


उन्होंने कहा कि यह केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि जदयू परिवार की भावनात्मक प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता हमारे परिवार का सदस्य है। दुख की इस घड़ी में राजू कुमार मंडल जी का परिवार अकेला नहीं है, पूरा जदयू परिवार उनके परिजनों साथ मजबूती से खड़ा है। आगे जो भी उनके परिवार को जरूरत होगी, जदयू परिवार हर समय साथ रहेगा और हर संभव सहायता सुनिश्चित की जाएगी।


बता दें कि पूर्व में भी मंत्री लेशी सिंह ने घटना उपरांत स्व. राजू मंडल के परिजनों को अपने निजी कोष से 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की थी। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष अविनाश कुमार, प्रवीण कुमार दास मुन्ना, मनोज पासवान, सतेन्द्र सिंह,  भोला चौधरी, मनोज चौधरी, रंजीत पासवान अमरेश सिंह, सुबोध मेहता, गोपाल ठाकुर, कुणाल कुमार, मंटू कुशवाहा, समेत अन्य लोग मौजूद थे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता