ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

INDIA की बैठक में शामिल होने से पहले मोदी पर भड़के लालू, कहा ... इस बार नहीं बनेगी BJP की सरकार, मिलकर करेंगे सफाया

PATNA : बैठक में जा रहे हैं। सब लोगों को मिलकर लड़ना है। रोज-रोज मोदी का बात करते हो,क्या है नरेंद्र मोदी? हम लोग सब लोग मिलकर है इनके खिलाफ लड़ेंगे और इनको हटाएंगे इस बार। यह

 INDIA की बैठक में शामिल होने से पहले मोदी पर भड़के लालू, कहा ... इस बार नहीं बनेगी BJP की सरकार, मिलकर करेंगे सफाया
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बैठक में जा रहे हैं। सब लोगों को मिलकर लड़ना है। रोज-रोज मोदी का बात करते हो,क्या है नरेंद्र मोदी? हम लोग सब लोग मिलकर है इनके खिलाफ लड़ेंगे और इनको हटाएंगे इस बार। यह बातें राजद सुप्रीमों लालू यादव ने दिल्ली में विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने से पहले कही है। इसके बाद अब इसको लेकर भाजपा में तरफ से क्या पलटवार किया जाता है यह देखना फिलहाल बाकी है। 


दरअसल, इंडिया गठबंधन की बैठक 19 दिसंबर को दिल्ली में होने जा रही है। इस बैठक में सभी क्षेत्रीय दलों के नेता शामिल हो रहे हैं। इस बैठक में शामिल होने के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार, राजद सुप्रीमो लालू यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज दिल्ली के लिए रवाना हुए।   बीते दिनों लालू यादव ने बताया था कि इंडिया गठबंधन की बैठक 18 दिसंबर को होने वाली है। हालांकि अब बैठक 19 दिसंबर को हो रही है और इस बैठक में शामिल होने के लिए सभी नेता आज दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं।  


मालूम हो कि,  इंडिया गठबंधन में लालू यादव भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। उनके कहने पर कई नेता इस गठबंधन में शामिल हुए हैं। पहले ममता बनर्जी,फिर एम के स्टालिन, शरद पवार जिसे कई और नेता लालू प्रसाद यादव के कहने पर इस गठबंधन में शामिल हुए। इंडिया गठबंधन की तीन बैठक पहले ही हो चुकी है। पहली बैठक पटना में सीएम नीतीश के नेतृत्व में हुई थी, फिर दूसरी बैठक बेंगलुरु और तीसरी बैठक मुबंई में हुई थी। वहीं कल यानी मंगलवार को चौथी बैठक दिल्ली में आयोजित होने जा रही है। 


आपको बताते चलें कि, इस बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। यह बैठक को अहम बताया जा रहा है, चूंकि इस बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर सभी रणनीति तय होने की कयाश लगाई जा रही है। कितनी सीटों पर कौन चुनाव लड़ेगा इस बात का फैसला इस बैठक में हो सकता है। साथ ही इंडिया गठबंधन के संयोजक का नाम भी फाइनल किया जा सकता है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें