ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

मेघालय जाकर फंस गये फागू चौहान, हिन्दी में भाषण देते ही विपक्षी दल करने लगे सदन में हंगामा

PATNA: एक ओर जहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हिन्दी भाषा का प्रयोग करने पर बल दे रहे हैं। तो वही मेघालय में हिन्दी में भाषण देने पर विपक्षी दल राज्यपाल फागू चौहान का सदन

मेघालय जाकर फंस गये फागू चौहान, हिन्दी में भाषण देते ही विपक्षी दल करने लगे सदन में हंगामा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: एक ओर जहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हिन्दी भाषा का प्रयोग करने पर बल दे रहे हैं। तो वही मेघालय में हिन्दी में भाषण देने पर विपक्षी दल राज्यपाल फागू चौहान का सदन में विरोध करने में लगे। विपक्षी दल का कहना था कि हिन्दी नहीं बल्कि अंग्रेजी हमारी आधिकारिक भाषा है इसलिए महामहिम को अंग्रेजी में भाषण देना चाहिए। 


बता दें कि बिहार विधान परिषद में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अंग्रेजी में लिखे डिस्पले बोर्ड को देखकर हत्थे से उखड़ गये। सभापति से कहने लगे की एकदम हिन्दी को खत्मे कर दीजियेगा क्या? इससे पहले किसानों के सम्मेलन में एक किसान के अंग्रेजी बोलने पर भी वे गर्म हुए थे। इस दौरान वे हिन्दी पर बल देते दिखे। राष्ट्रभाषा हिन्दी पर विशेष जोर देने की बात कही थी। वही मेघायल के राज्यपाल फागू चौहान को सदन में हिन्दी बोलने पर जमकर हंगामा हुआ। 


महामहिम ने जैसे ही राष्ट्रभाषा हिन्दी में भाषण शुरू किया। विपक्षी दल वीपीपी सदन में विरोध करने लगे। कहने लगे की हिन्दी आधिकारिक भाषा नहीं हैं। अंग्रेजी आधिकारिक भाषा है। हिन्दी में अभिभाषण देने के कारण वीपीपी के अध्यक्ष आर्डेंट समेत 4 विधायकों ने वॉकआउट करते हुए कहा कि मेघालय में हिन्दी भाषी राज्यपाल भेजे जाते हैं। राज्यपाल क्या कह रहे थे वही हमें समझ में नहीं आया। 


जब उनकी बात समझ में नहीं आई तब हमलोगों ने सदन से वॉकआउट किया। विधानसभा अध्यक्ष थॉमस ए संगमा और सीएम कोनराड के संगमा ने मामले पर हस्तक्षेप करते हुए यह कहा कि राज्यपाल का अनुवाद किया हुआ अभिभाषण वितरित किया गया है क्योंकि अंग्रेजी में उनके पढ़ने की कुछ सीमाएं हैं। सोमवार को मेघालय विधानसभा में बजट सत्र के पहले दिन जमकर हंगामा हुआ। राज्यपाल फागू चौहान जैसे ही हिन्दी में भाषण देने लगे विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया।