ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

सीएम नीतीश कुमार मानव श्रृंखला में हो रहे शामिल, कई और नेता भी गांधी मैदान में मौजूद

PATNA: सीएम नीतीश कुमार पटना के गांधी मैदान में पहुंचे हुए हैं. वह मानव श्रृंखला में शामिल हो रहे हैं. उनके साथ में बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, विधानसभा अध्यक्ष वि

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA:  सीएम नीतीश कुमार पटना के गांधी मैदान में पहुंचे हुए हैं. वह मानव श्रृंखला में शामिल हो रहे हैं. उनके साथ में बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी समेत कई नेता मौजूद हैं. जल पुरुष के नाम से फेमस राजेंद्र सिंह भी मानव श्रृंखला में शामिल हो रहे है. पटना के कई और जगहों पर जदयू के नेता मानव श्रृंखला में शामिल हो रहे हैं. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल कई बीजेपी नेता और विधायकों के साथ श्रृंखला में शामिल हो रहे हैं.

सीएम नीतीश कुमार मानव श्रृंखला में हो रहे शामिल, कई और नेता भी गांधी मैदान में मौजूद

पटना के सड़कों पर कई स्कूलों के छात्र शामिल हो रहे हैं. गांधी मैदान में हेलिकॉप्टर और ड्रोन कैमरा से फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी हो रही है. पूरे बिहार में 15 हेलिकॉप्टरों पर सवार फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर आसमान से मानव शृंखला को अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं. गांव से लेकर शहर तक हर एक किलोमीटर पर एक वीडियोग्राफर को तैनात किया गया है. 

सीएम नीतीश कुमार मानव श्रृंखला में हो रहे शामिल, कई और नेता भी गांधी मैदान में मौजूद

राजेंद्र सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने जल जीवन हरियाली कार्यक्रम शुरू करने वाले पहले सीएम हैं जो मानव और प्रकृति को बराबर सम्मान दिया हैं. नीतीश कुमार ने बाढ़ और सुखाड़ से मुक्त करने का रास्ता चुना है. 

जदयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि यह बिहार के लिए ऐतिहासिक दिन है. भारी पैमाने पर लोग मानव श्रृंखला में शामिल हुए हैं. बिहार जैसे जल जीवन हरियाली को लेकर आगे बढ़ा है. उसका मुकाबला करने के लिए बिहार का यह कार्यक्रम नजीर पेश करेंगा. 


आज बिहार एक बार फिर से इतिहास रचा जा रहा है. बिहार में विश्व की अब तक की सबसे लंबी मानव शृंखला बन रही है. जल-जीवन-हरियाली और नशा मुक्ति के समर्थन के साथ-साथ बाल विवाह और दहेज प्रथा मिटाने के लिए पूरे बिहार में 16443 किमी लंबी मानव शृंखला बनायीं गई है. रविवार को साढ़े 11 बजे से आधे घंटे तक पूरे राज्य में सवा चार करोड़ से अधिक लोग मानव शृंखला शामिल हो रहे हैं.

टैग्स