ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

मंत्री जीवेश मिश्रा पर भड़के तेजप्रताप, कहा... मिश्राजी भी 'पलटू कुमार' की तरह पलटी मार गए

PATNA : मंत्री जीवेश मिश्रा के साथ हुई बदसलूकी का मामला डीएम-एसएसपी के माफ़ी मांगने के बाद अब ख़तम हो गया है. मंत्री जीवेश मिश्रा ने आज प्रश्नोत्तर काल के दौरान ही विधानसभा में

मंत्री जीवेश मिश्रा पर भड़के तेजप्रताप, कहा... मिश्राजी भी 'पलटू कुमार' की तरह पलटी मार गए
First Bihar
2 मिनट

PATNA : मंत्री जीवेश मिश्रा के साथ हुई बदसलूकी का मामला डीएम-एसएसपी के माफ़ी मांगने के बाद अब ख़तम हो गया है. मंत्री जीवेश मिश्रा ने आज प्रश्नोत्तर काल के दौरान ही विधानसभा में इस बात की जानकारी दी है कि उन्होंने अधिकारियों को माफ कर दिया है. 


लेकिन राजद विधायक तेजप्रताप यादव ने इस मामले पर ट्वीट कर मंत्री के साथ-साथ नीतीश कुमार को भी निशाने पर ले लिया है. तेजप्रताप यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि- ले लोटा, अब आधी रात को मिश्राजी भी 'पलटू कुमार' की तरह पलटी मार गए..! ध्यान देने योग्य बातें :- मैं बात उस भीगी बिल्ली की कर रहा हूँ जो कल अपने-आप को 'सरकार' बता रहा था.

मंत्री जीवेश मिश्रा पर भड़के तेजप्रताप, कहा... मिश्राजी भी 'पलटू कुमार' की तरह पलटी मार गए

इस ट्वीट से साफ़ है कि विपक्ष इस मामले को इतनी जल्दी खत्म नहीं करना चाह रहा है. विपक्षी नेताओं ने इसको लेकर विधानसभा में खूब हंगामा भी किया था. 


दरअसल, बीती रात पटना के डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी उपेंद्र शर्मा चुपके से मंत्री के आवास पर गए. थे फर्स्ट बिहार में इस मामले पर लाइव रिपोर्टिंग की जिसके बाद डीएम और एसएसपी वहां से निकल गए. 


मंत्री देवेश मिश्रा ने रात के वक्त तो कुछ नहीं कहा लेकिन आज विधानसभा में उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि डीएम और एसएसपी उनसे माफी मांगने आए थे. अब मंत्री जी ने दोनों अधिकारियों को माफ कर दिया है और इसके साथ ही इस पूरे घटनाक्रम का पटाक्षेप भी हो गया है.

टैग्स