ब्रेकिंग
CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार

मंत्री जीवेश मिश्रा की बेइज्जती पर भड़की BJP, प्रदेश अध्यक्ष बोले.. बिहार में अधिकारी राजतंत्र जैसा बर्ताव कर रहे, कार्रवाई जरूरी है

PATNA : नीतीश कैबिनेट में शामिल बीजेपी कोटे से मंत्री जीवेश मिश्रा के साथ दुर्व्यवहार के मामले को लेकर बीजेपी नेतृत्व नाराज हो गया है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने इस पूरी घटना पर ग

मंत्री जीवेश मिश्रा की बेइज्जती पर भड़की BJP, प्रदेश अध्यक्ष बोले.. बिहार में अधिकारी राजतंत्र जैसा बर्ताव कर रहे, कार्रवाई जरूरी है
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : नीतीश कैबिनेट में शामिल बीजेपी कोटे से मंत्री जीवेश मिश्रा के साथ दुर्व्यवहार के मामले को लेकर बीजेपी नेतृत्व नाराज हो गया है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने इस पूरी घटना पर गहरी नाराजगी जताई है. संजय जायसवाल ने बिहार में अफसरशाही को लेकर बड़ी टिप्पणी की है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि बिहार में कुछ अधिकारी जनता के सेवक होने की जगह राजतंत्र के जैसा व्यवहार कर रहे हैं.


डॉ. संजय जायसवाल ने अभी थोड़ी देर पहले अपने बयान में कहा है कि जीवेश मिश्रा के साथ विधानसभा परिसर में जो कुछ भी हुआ कुछ मामले में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष जरूर संज्ञान लेंगे. बिहार के मुख्य सचिव की तरफ से हर बार कहा जाता है कि जनप्रतिनिधियों का सम्मान जिला अधिकारी को करना चाहिए. लेकिन इसके बावजूद अधिकारी सामान्य शिष्टाचार का भी पालन नहीं करते. ऐसे अधिकारियों के ऊपर कोई एक्शन भी नहीं लिया जाता.


मंत्री जीवेश मिश्रा के प्रकरण को लेकर बीजेपी नेतृत्व कितना नाराज है इस बात को संजय जायसवाल के इस बयान से समझा जा सकता है कि उन्होंने सीधे कह दिया है कि देश में कहीं भी आईएएस और आईपीएस अधिकारी जनप्रतिनिधियों का सम्मान शिष्टाचार के साथ करते हैं. लेकिन बिहार में कुछ अधिकारी राजतंत्र की तरह व्यवहार करते हैं. कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईपीएस की ट्रेनिंग अधिकारियों को बताया था कि उनका व्यवहार जनता और जनप्रतिनिधियों के साथ कैसा होना चाहिए. जीवेश मिश्रा ने सदन में जो तेवर दिखाए हैं और जिस तरह विधानसभा अध्यक्ष ने इस मामले में जांच की बात कही है उसके बाद बीजेपी नेतृत्व पीछे हटने के मूड में नजर नहीं आ रहा.

टैग्स