ब्रेकिंग
पटना में ब्लिंकिट वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, ₹2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक; 9 to 9 समेत कई स्टोर को भी नोटिस✦बिहार MLC चुनाव से पहले बख्तियारपुर फोरलेन पर 9 लाख कैश बरामद, एक व्यक्ति हिरासत में, पूछताछ जारी ✦'बारिश में भीग जाते तो क्या होता?', बंगाल दुर्गा पंडाल भगदड़ पर BJP विधायक का विवादित बयान, लोगों को ठहराया जिम्मेदार✦बिहार के तीन SP और 54 DSP का ट्रांसफर-पोस्टिंग, सरकार ने जारी किया आदेश, पूरी लिस्ट देखिए..✦हादसे के बाद खुला शराब तस्करी का राज... बिना नंबर की कार से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक फरार✦पटना में ब्लिंकिट वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, ₹2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक; 9 to 9 समेत कई स्टोर को भी नोटिस✦बिहार MLC चुनाव से पहले बख्तियारपुर फोरलेन पर 9 लाख कैश बरामद, एक व्यक्ति हिरासत में, पूछताछ जारी ✦'बारिश में भीग जाते तो क्या होता?', बंगाल दुर्गा पंडाल भगदड़ पर BJP विधायक का विवादित बयान, लोगों को ठहराया जिम्मेदार✦बिहार के तीन SP और 54 DSP का ट्रांसफर-पोस्टिंग, सरकार ने जारी किया आदेश, पूरी लिस्ट देखिए..✦हादसे के बाद खुला शराब तस्करी का राज... बिना नंबर की कार से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक फरार

'मंत्री जी चले गए क्या, ऐने आइए...ऐने आइए...', वित्त मंत्री के गृह जिले की शिकायत सुन CM नीतीश ने बुलाया पास, कहा - वहां निपटा लेते तो यहां नहीं आता

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपने जनता दरबार में मंत्रिमंडल में शामिल सबसे करीबी कहे जाने वाले मंत्री को अचानक से बुलवा लिया। सीएम ने अपने सहयोगियों से पहले

'मंत्री जी चले गए क्या, ऐने आइए...ऐने आइए...', वित्त मंत्री के गृह जिले की शिकायत सुन CM नीतीश ने बुलाया पास, कहा - वहां निपटा लेते तो यहां नहीं आता
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपने जनता दरबार में मंत्रिमंडल में शामिल सबसे करीबी कहे जाने वाले मंत्री को अचानक से बुलवा लिया। सीएम ने अपने सहयोगियों से पहले यह पूछा कि - मंत्री जी चले गए क्या ...।जिसके बाद वहां मौजूद एक अधिकारी ने सीएम से पूछा कि, - संसदीय कार्य मंत्री को बुलाना है तो सीएम ने कहा नहीं, नहीं विजय जी को बुलाइए।  इसके बाद सीएम नीतीश मंत्री के बैठने वाले जगहों को देखने लगे और इशारा कर उन्हें अपने पास बुलाया। सीएम ने कहा - ऐने आइए..ऐने आइए।  उसके बाद संसदीय कार्य सह वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी उनके पास आए। 


दरसअल, सीएम के जनता दरबार में समस्तीपुर के कल्याणपुर का युवक अपनी शिकायत लेकर आया था।  इसका कहना था कि - उसके नाले का अतिक्रमण कर लिया गया है।  इसकी शिकायत वो कई बार कर चूका है।  लेकिन, अभी तक कोई एक्शन नहीं हुआ है। सीएम नीतीश पहले बड़े ही गौर से उनकी शिकायत को सुना उसके बाद मंत्री विजय चौधरी को आवाज देकर बुलाया।  सीएम ने मंत्री से कहा कि - अरे भाई आप ही के जिला का मामला है। उसके बाद मंत्री ने फरियादी से पूछा कहां का मामला है। के कब्ज़ा कर लिया है। उसके बाद मंत्री जी फरियादी को सिस्टम समझाने लगे और सीएम सभी बातें सुन रहे थे। 


उसके बाद सीएम ने मंत्री ने पूछा कि - आपको मालूम नय है, हम सोचे समस्तीपुर का है तो आपको मालुमे होगा। इसके लिए आपको हम बुला लिए समझने के लिए। उसके बाद पूछा आप जाते हैं 100 आदमी मिलता है, क्यों नहीं करवा देते हैं वहां। इसके जवाब में मंत्री ने कहा कि - आए होते तो जरूर करवा देते। फिर सीएम ने कहा कि - आए होते छोड़िये न ई तो यहां आ गए। आपको बता रहे हैं, पूछ रहे हैं काहे नहीं वहां जा रहे हैं।  जिसके जवाब में मंत्री ने जी ठीक कह कर वापस से अपने सीट पर चले गए।