ब्रेकिंग
‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना

manmohan singh : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लेकर भावुक हुए RJD सुप्रीमों लालू यादव, कहा - हमेशा करते थे हमारी प्रशंसा

PATNA : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन से राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने दुख जताया है। लालू ने कहा कि मनमोहन का जाना

 manmohan singh : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लेकर भावुक हुए RJD सुप्रीमों लालू यादव, कहा - हमेशा करते थे हमारी प्रशंसा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन से राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने दुख जताया है। लालू ने कहा कि मनमोहन का जाना उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है। पूर्व पीएम का स्नेह उन्हें मिलता रहा। लालू ने कहा महमोहन सिंह जैसा नेता विरले ही मिल सकता  है,जिनपर कभी कोई आरोप नहीं लगा हो।


इसके आगे लालू ने कहा कि मैं उनके ही मंत्रिमंडल में मंत्री था। मनमोहन सिंह का बहुत बड़ा सहयोग मुझे हमेशा से मिलता रहा। जब कैबिनेट में मैं रेल मंत्री था तब उन्होंने मुझे काफी मदद की थी। उनके निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा आघात हुआ है। मेरे मनमोहन सिंह से काफी अच्छे ताल्लुकात रहे थे वह हमारी प्रशंसा हमेशा करते थे। 


उनके कार्यकाल में ही रेलवे में यात्री भाड़ा कम किया गया। देश को उन्होंने उन्नत किया। 10 साल तक प्रधानमंत्री रहे इस दौरान देश को विकास के पायदान पर हमेशा आगे रखा। मनमोहन सिंह एक बहुत बड़े अर्थशास्त्री थे। इसको लेकर इनकी ख्याति दुनिया भर में थी। आज देश में जब ऐसे लोगों की जरूरत है तो उनकी कमी मुझे महसूस हो रही है।


इधर, 2004 से 2009 के बीच केंद्र में यूपीए सरकार के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बिहार को विकास कार्यों के लिए 1.44 लाख करोड़ रुपये की राशि और परियोजनाएं दी थीं। लालू कहा कि बाढ़ की विभीषिका के दौरान उनके बुलाने पर मनमोहन सिंह तुरंत बिहार आ गए थे। फिर बाढ़ से निपटने के लिए उन्होंने हजारों करोड़ की आर्थिक सहायता, राहत सामग्री एवं राशि प्रदान की थी।