ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

महागठबंधन का खेला खत्म, मांझी ने कहा ठीक नहीं है तेजस्वी का लक्षण, NDA को कर रहे हैं मैनेज

KATIHAR: बिहार में छह सीटों पर उपचुनाव का ऐलान होते ही महागठबंधन बिखर गया. नाथनगर सीट को लेकर नाराज चल रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने तेजस्वी यादव पर हमलावर हो गये हैं.<s

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

KATIHAR: बिहार में छह सीटों पर उपचुनाव का ऐलान होते ही महागठबंधन बिखर गया. नाथनगर सीट को लेकर नाराज चल रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने तेजस्वी यादव पर हमलावर हो गये हैं.

ठीक नहीं है तेजस्वी का लक्षण
गुरुवार को कटिहार के आजमनगर में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे मांझी ने तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला है. मांझी ने कहा कि विधानसभा सत्र के बाद से ही तेजस्वी यादव का लक्षण सही नहीं है. तेजस्वी के लक्षण को देखकर लगता है कि NDA को लेकर उनके दिल मे सॉफ्ट कार्नर है.

जीतन राम मांझी ने कहा कि उपचुनाव के घोषणा होने के बाद  महागठबंधन के सभी नेताओं के साथ चर्चा कर और जनता की राय को देखते हुए नाथनगर से अजय राय को प्रत्याशी बनाने की घोषणा कर दी गई थी, लेकिन राजद ने बगैर किसी को बताए नाथनगर से अपना प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतार दिया है. इसलिए अब नाथनगर में हम फ्रंटफुट से बैकफुट पर नहीं जा सकती है. 


इसके साथ ही मांझी ने यह भी क्लियर कर दिया है कि राजद के इस फैसले से रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी नाराज हैं.   

बता दें कि हम प्रवक्ता दानिश रिजवान ने गुरुवार को कहा था कि राजद के बिना भी बिहार में महागठबंधन चल सकता है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें