ब्रेकिंग
सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज

मांझी भी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में आए, नीतीश के आधिकारिक एलान का है इंतजार

PATNA: पिछले कुछ समय से एनडीए से नाराज़ चल रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता जीतन राम मांझी ने एक बार फिर “मोदी है तो मुमकिन है” के नारे लगा दिए हैं। राष

मांझी भी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में आए, नीतीश के आधिकारिक एलान का है इंतजार
First Bihar
2 मिनट

PATNA: पिछले कुछ समय से एनडीए से नाराज़ चल रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता जीतन राम मांझी ने एक बार फिर “मोदी है तो मुमकिन है” के नारे लगा दिए हैं। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर NDA की तरफ से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है, जिसके बाद मांझी के चेहरे पर मुस्कान दिखने लगी है। मांझी ने अपने ट्वीटर अकाउंट के ज़रिये अपनी ख़ुशी ज़ाहिर की है और “मोदी है तो मुमकिन है” के नारे भी लगाए हैं। 


जीतन राम मांझी ने ट्वीट कर लिखा है, पूर्व राज्यपाल,आदिवासी समुदाय की शान,हमारी बहन श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को NDA की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाएं जानें पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ये गर्व का क्षण है जब लगातार दूसरी बार हमारे बीच से कोई राष्ट्रपति बनने जा रहा है। “मोदी है तो मुमकिन है।”


दरअसल पिछले कुछ समय से मांझी की एनडीए से नाराजगी साफ़ तौर पर देखी जा रही थी। एमएलसी चुनाव में टिकट बटवारे को लेकर भी मांझी को असंतोष देखा गया था। अब द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उन्होंने ख़ुशी जताई है कि दूसरी बार उनके बीच से कोई राष्ट्रपति बनने जा रहा है। 

टैग्स